निदेशालय से 9 अप्रैल 2025 को प्राप्त विज्ञापन के आधार पर पुरानी पेंशन से आच्छादित शिक्षक/शिक्षिकाओं को पुरानी पेंशन का लाभ प्रदान करने के लिए विद्यालय को पत्र जारी किए जा रहा है।
लखनऊ , 18 अप्रेल , campussamachar.com, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा. आर.पी. मिश्र, महामंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा, प्रदेशीय मंत्री डा. आर.के. त्रिवेदी, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद, लखनऊ जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, जिलामंत्री महेश चंद्र, सदस्य राज्य परिषद विश्वजीत सिंह एवं आय-व्यय निरीक्षक आलोक पाठक के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार के साथ विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई . इनमें सिटिजन चार्टर, अवशेषों की अनुमन्यता एवं भुगतान, लेखा पर्ची, चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान, निदेशालय की स्वीकृत के पश्चात पुरानी पेंशन लागू किए जाने, नोशनल वेतन वृद्धि, शेष जीपीएफ एवं पेंशन प्रकरणों की स्वीकृति आदि पर वार्ता हुई और महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
महत्वपूर्ण निर्णय
👉 सिटिजन चार्टर का प्रारूप फिलहाल फ्लेक्स में प्रिंट करा कर शिक्षा भवन के मुख्य द्वार पर लगाया जाएगा।
👉 शीघ्र ही सिटीजन चार्टर मुख्य द्वार के पास पेंट से लिखवाया जाएगा।
👉 सिटिजन चार्टर को लागू करने के लिए शनिवार, 19 नवंबर को विद्यालयों के प्रबंधक/प्रधानाचार्य एवं कार्यालय के समस्त पटल सहायकों को पत्र लिखकर सिटिजन चार्ट के अनुसार कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए जाएंगे।
👉 जीपीएफ लेजर अपडेट किए जाने के लिए 1 मई, 2025 से प्रत्येक दिन एक बालक और एक बालिका विद्यालय के जीएफ लेजर की लेखाकारों द्वारा चेकिंग की जाएगी और प्रत्येक शिक्षक/शिक्षिका की लेखा पर्ची निर्गत की जाएगी।
👉 अवशेषों की अनुमन्यता के संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि सभी लेखाकारों से जीपीएफ की पत्रावलियां प्राप्त कर ली गई हैं। अब प्रत्येक लेखाकार को 25-25 पत्रावलियां निस्तारित करने के लिए दी जा रही है जिनके समयबद्ध निस्तारण के पश्चात ही अगली पत्रावलियां दी जाएगी।
👉 जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि निदेशालय से ग्रांट प्राप्त होते ही एनपीएस के खातों को अपडेट किया जाएगा।
👉 बालिका विद्यालयों से प्रोन्नत वेतनमान के प्रकरण मंगाने के लिए पत्र लिखा जाएगा।
👉 जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि बालक विद्यालयों के स्वीकृत प्रोन्नत वेतनमान की सूची जारी की जा रही है।
👉 एक विद्यालय से प्राप्त प्रकरणों को एक साथ निस्तारित करने के लिए पटल सहायकों को निर्देशित किया जा रहा है जिसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।
👉 निदेशालय से 9 अप्रैल 2025 को प्राप्त विज्ञापन के आधार पर पुरानी पेंशन से आच्छादित शिक्षक/शिक्षिकाओं को पुरानी पेंशन का लाभ प्रदान करने के लिए विद्यालय को पत्र जारी किए जा रहा है।
👉 जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि वर्ष 2006 से 2015 के मध्य 30 जून को सेवानिवृत होने वाले लखनऊ जनपद के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को एक नोशनल वेतनवृद्धि का लाभ प्रदान करने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
👉 जिला विद्यालय निरीक्षक ने अवगत कराया कि सामूहिक बीमा की धनराशि आ गई है। संबंधित विद्यालय/ शिक्षक/शिक्षिका प्राप्त कर लें।
