
लखनऊ, 30 अप्रैल, campussamachar.com, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद, लखनऊ का एकदिवसीय धरना कल 01 मई 2025 मध्यान्ह 12:00 बजे से 3:00 तक उप शिक्षा निदेशक कार्यालय शिक्षा भवन लखनऊ में आयोजित है .
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय नेतृत्व के आवाहन पर संगठन के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉ आर पी मिश्र के नेतृत्व में जिला संगठन के पदाधिकारी एवं सक्रिय शिक्षक उप शिक्षा निदेशक कार्यालय षष्ट मंडल लखनऊ के कार्यालय पर दिनांक 01मई 2025 को मध्यान्ह 12:00 बजे से 3:00 बजे तक आहूत धरने में सम्मिलित होंगे धरने के अवसर पर उप शिक्षा निदेशक के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा . इस अवसर पर डा. आर.पी. मिश्र- प्रादेशिक उपाध्यक्ष/प्रवक्ता एवं संरक्षक, लखनऊ, डा. आर.के. त्रिवेदी- प्रदेशीय मंत्री, अनिल शर्मा- जिलाध्यक्ष, महेश चंद्र- जिलामंत्री, आर.पी. सिंह- कोषाध्यक्ष आलोक पाठक- आय-व्यय निरीक्षक, डा. मीता श्रीवास्तव- सदस्य राज्य कार्यकारिणी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे
प्रमुख मांगे
पुरानी पेंशन की बहाली की जाए .
वर्ष 2006 से 2015 के मध्य सेवानिवृत होने वाले शिक्षकों को एक नोशनल वेतन वृद्धि लाभ देकर उनकी पेंशन स्वीकृत की जाए.
