
लखनऊ, 13 मार्च । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय मंत्री/ प्रवक्ता एवं जिला संरक्षक डा० आर०पी० मिश्र के नेतृत्व में तथा जिलाध्यक्ष डा० आर०केo त्रिवेदी की अध्यक्षता में दिनांक 5 और 6 अप्रैल 2023 को लखनऊ में होने वाले राज्य सम्मेलन की तैयारी के संबंध में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक दिनांक 17 मार्च, 2023 को अपरान्ह 3:00 बजे संगठन के जनपदीय कार्यालय उदयाचल (वाला कदर रोड), लालबाग, लखनऊ में आहूत की गई है।
संगठन के वरिष्ठ एवं पूर्व पदाधिकारियों, जिला संगठन के पदाधिकारियों तथा सक्रिय सहयोगी शिक्षक साथियों से बैठक में उपस्थित हो कर सम्मेलन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान करें। यह जानकारी डा0 आर0के0 त्रिवेदी- जिलाध्यक्ष, महेश चन्द्र- जिलामंत्री, विश्वजीत सिंह कोषाध्यक्ष, डा०मीता श्रीवास्तव* आय-व्यय निरीक्षक ने दी है।
