
- माध्यमिक शिक्षक संघ की आज नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी की पहली बैठक में लिया गया बड़ा फैसला
- प्रदेशीय मंत्री एवं प्रवक्ता डा0 आर0पी0 मिश्र को जिला संरक्षक मनोनीत
- अधिकांश प्रकरणों का घूसखोरी की प्रत्याशा मे निस्तारण नही किया जा रहा
लखनऊ 19 जनवरी . शिक्षा भवन के कार्यालयों, विशेषकर लेखा विभाग, में उत्कोच की प्रत्याषा में दीर्घ काल से लम्बित प्रकरणों के समयबद्व निस्तारण के लिए सिटीजन चार्टर को प्रभावी ढ़ग से लागू किए जाने की मांग को लेकर जिला संगठन दिनांक 09 फरवरी, 2023 को शिक्षा भवन परिसर में धरना देगा।
यह निर्णय आज नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष डा0 आर0के0 त्रिवेदी की अध्यक्षता में सेन्टीनियल इण्टर कालेज, गोलागंज में सम्पन्न नवनिवार्चित जिला कार्यकारिणी की पहली बैठक में लिया गया। संगठन के प्रदेशीय मंत्री एवं प्रवक्ता डा0 आर0पी0 मिश्र ने बताया कि शिक्षाधिकारियों से जिला सगठन द्वारा मौखिक एवं लिखित अनुरोध किए जाने के बाद भी अधिकांश प्रकरणों का घूसखोरी की प्रत्याशा मे निस्तारण नही किया जा रहा है। लेखाधिकारी के सरक्षण में लेखा विभाग द्वारा प्रकरणों को लम्बित रखा जाता है। जिससे जनपद के शिक्षकों में आक्रोष व्याप्त है। और इसीलिए जिला संगठन संघर्ष के लिए बाध्य है।

जिलाध्यक्ष डा0 आर0के0 त्रिवेदी एवं जिलामंत्री महेश चन्द्र ने बताया कि नवीन पेंशन योजना से सम्बन्धित समस्याओं के निस्तारण के लिए संरक्षण समिति के संयोजक अनिल षर्मा की अध्यक्षता मे तथा अवशेष बिलों के पारण, अनुमन्यायता एवं भगुतान सुनिश्चित कराने के लिए जिलामंत्री महेश चन्द्र की अध्यक्षता में समिति गठित की गई। जो प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चत करेगी।
जिलाध्यक्ष डा0 आर0के0 त्रिवेदी द्वारा प्रदेशीय मंत्री एवं प्रवक्ता डा0 आर0पी0 मिश्र Dr. R. P. Mishra pradeshiy mantri and Provincial Spokesperson, madhyamik shikshak sangh uttar pradesh lucknow) को जिला संरक्षक मनोनीत किया तथा सभी पदाधिकारीयों ने माला पहनाकर सम्मान किया इसी के साथ अनुराग मिश्र, मन्जू चैधरी, सुमन लता, अरूण कुमार अवस्थी को सदस्य राज्य परिषद अनिल शर्मा को संयोजक सरक्षण समिति, इनायत उल्लाह खां को संयोजक संघर्ष समिति, चन्द्र प्रकाष शुक्ल को संयोजक सलाहाकार मण्डल के रूप में मनोनीत किया गया। इसी के साथ जनपद के वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिला संगठन में महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित करने के लिए प्रदेशीय मंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मनोनयन समिति का भी गठन किया गया।

ये रहे उपस्थित
आज की बठैक मे प्रमुख रूप से प्रदेशीय मंत्री एवं प्रक्वता डा0 आर0पी0 मिश्र, जिलाध्यक्ष डा0 आर0के0 त्रिवेदी, प्रदेशीय मंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा, जिलामंत्री महेश चन्द्र, कोषाध्यक्ष विश्वजीत सिंह, आय-व्यय निरीक्षक डा0 मीता श्रीवास्तव, संघर्ष समिति के संयोजक इनायतुल्लाह खां, सरक्षण समिति के संयोजक अनिल शर्मा, सलाहाकार मण्डल के संयोजक चन्द्र प्रकाश षुक्ल, आरती वर्मा, आलोक पाठक, मन्जू चैधरी, अनुराग मिश्र, अनीता सिंह, आर0पी0 सिंह, विनीता श्रीवास्तव, रश्मि सक्सेना, रजनेश शुक्ल, महेश सोनकर, राजेश कुमार द्विवेदी, शैलन्द्र कुमार शुक्ल, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
