
- लखनऊ के शिक्षा भवन स्थित संयुक्त शिक्षा निदेशक (JD office ) कार्यालय पर माध्यमिक शिक्षकों का कल 19 सितम्बर को मंडलीय धरना प्रदर्शन आयोजित, अधिक से अधिक प्रति भाग करने की पांडेय गुट ने की अपील
लखनऊ, 18 सितंबर, माध्यमिक शिक्षक संघ पाण्डेय गुट प्रादेशिक नेतृत्व के आह्वान पर शासन स्तर पर पर लंबित अपनी ज्वलंत मुद्दे को लेकर कल 19 सितम्बर को लखनऊ मंडल के शिक्षकों का शिक्षा भवन स्थित जे डी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन होगा। धरने का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष विधान चंद द्विवेदी करेगे। यह जानकारी संघ के संयुक्त मंत्री मिथिलेश कुमार पांडेय ने आज यहाँ जारी एक प्रेस विज्ञप्ति मे दी है।
उन्होंने बताया कि शासन स्तर पर लंबित अपनी पुरानी पेंशन की बहाली, तदर्थ शिक्षकों को विनियमित कर अवरुद्ध वेतन का तत्काल भुगतान, ऑफ़ लाइन स्थानांतरित सूची, पुरानी पेंशनधारी शिक्षकों की लंबित सूची आदि ज्वलंत मुद्दों को लेकर संघर्ष संगठन कर रहा है। धरने को प्रादेशिक वरिष्ठ नेता भगवान शंकर त्रिवेदी, ओ पी त्रिपाठी सुरेश मित्तल, आशीष सिंह सहित अनेक शिक्षक नेता संबो धित करेगे। उन्होंने इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में अपनी सहभागिता करने की अपील की है।
trending video
