

- वर्ष, 2000 तक के सभी तदर्थ शिक्षक हो विनियमित, उनका रुका वेतन हो तत्काल भुगतान -भगवान शंकर त्रिवेदी
- शिक्षा सेवा आयोग मे हो शिक्षकों की सेवा सुरक्षा का पूर्व व त प्राविधान – ओम प्रकाश त्रिपाठी
- पुरानी पेंशन हो तत्काल बहाली, दोहरी व्यवस्था बर्दाश्त नहीं – आशीष सिंह
लखनऊ, 19 सितंबर शासन स्तर पर लंबित अपनी ज्वलंत मुद्दों को लेकर लखनऊ मंडल के माध्यमिक शिक्षकों ने शिक्षा भवन लखनऊ स्थित जे डी कार्यालय पर पांडेय गुट के बैनर तले आज 19 सितम्बर को जोरदार धरना प्रदर्शन कर योगी सरकार का ध्यान आकृष्ट किया। संघर्ष के इस कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष विधान चंद द्विवेदी एवं संचालन मिथिलेश कुमार पांडेय ने किया।
उक्त अवसर पर संगठन द्वारा प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को संबो धित 15 सूत्रीय शासन स्तर पर लंबित मांगो का ज्ञापन जेडी प्रदीप कुमार और डीडीआर डॉ रेखा दिवाकर के माध्यम से प्रेषित कर उनके शीघ्र निराकरण कराये जाने की मांग की गयी।

ज्ञापन में ये हैं मांगे
मुख्यमंत्री जी को प्रेषित ज्ञापन मे पुरानी पेंशन की बहाली, तदर्थ शिक्षकों को नियमित कर अवरुद्ध वेतन भुगता न, शिक्षकों की सेवा शर्तों को पूर्व की भाँति शिक्षा सेवा आयोग मे बहाल करने के लिए धारा 12,18 ( क) एवं धारा, 21 को तत्काल प्राविधानित कराये जाने की मांगों को बल पूर्वक उठाया गया है। इसके साथ ही ऑफ लाईंन स्थनांतरण सूची व पुरानी पेंशन अच्छादन से शेष बचे शिक्षकों की सूची को अहमियत देते हुए उठाया गया है।
इन नेताओं ने किया संबोधित
धरने को वरिष्ठ शिक्षक नेता पूर्व महामंत्री एवं संरक्षक भगवान शंकर त्रिवेदी, संगठन प्रवक्ता ओंम प्रकाश त्रिपाठी, महामंत्री, आशीष कुमार सिंह एवं सुरेश कुमार मित्तल जी ने अपने अपने संबोधन में शिक्षा विभाग में बड़े संघर्ष के बाद जारी सिटीजन चार्टर का भली प्रकार लागू न किये जाने, शिक्षकों के बकाये लंबित अवशेष की अनुमन्यता व धन आवंटन कर भुगतान करने, शिक्षकों की पदोंन्नतियाँ एवं कार्य वाहक संस्था प्रधान को पद का वेतन भुगतान करने की मांगो को बल पूर्वक रखा गया है।
धरने को संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष नंद कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष बच्चू लाल भारती,प्रदेश संयुक्त मंत्री मिथिलेश कुमार पांडेय, संरक्षण मंत्री संजय वाजपेयी, श्रीमती संतोष रस्तोगी,कविता रस्तोगी, उपाध्यक्ष रीता द्विवेदी, कार्यालय मंत्री हरिश्चंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी जे के यादव,प्रदेश मंत्री सत्यम दीक्षित, सुरेंद्र पाल मंडलीय मंत्री गणेश शंकर मिश्र, सुरेश चंद्र, धीरेंद्र पांडेय ,राम इकबाल सिंह, अवनीद्र पांडेय, आलोक कुमार सिंह, सत्येश मिश्रा , वीरभान सिंह यादव, सुनील मिश्र, अवनीश कुमार, हरि प्रकाश श्रीवास्तव ,ओम प्रकाश मिश्र आलोक कुमार पटेल, प्रेमचंद, महेश चंद्र,शशांक वाजपेयी आदि ने संबोधित किया .

इन ज़िलों के शिक्षकों ने लिया भाग
धरने में लखनऊ मंडल के सभी जनपद, लखनऊ , हरदोई, सीतापुर, उन्नाव, राय बरेली, एवं लखीम पुर खीरी जिले से भारी संख्या में शिक्षकों ने प्रति भाग किया।
