
लखनऊ , 22 अगस्त , उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद, लखनऊ के धरना प्रदर्शन से DIOS लखनऊ राकेश कुमार बहुत दबाव में आ गए है . 20 अगस्त को धरना प्रदर्शन में जिस तरह से डा. आर.पी. मिश्र- प्रादेशिक उपाध्यक्ष/प्रवक्ता एवं संरक्षक, लखनऊ ने क्लर्कों द्वारा की रही रिश्वतखोरी की पोल खोली है , उससे शिक्षा भवन में हडकंप मचा हुआ है . यही कारण है कि अब जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा कार्यवाही करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है . जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा पत्र भेज कर लंबित प्रकरण का डिटेल माँगा गया है और सगंठन ने भी अपने स्तर से इन मामलों को हल करने के लिए अपने स्तर से प्रयास शुरू किये हैं .
डा. आर.पी. मिश्र- प्रादेशिक उपाध्यक्ष/प्रवक्ता एवं संरक्षक, लखनऊ ने आज बताया –
- जिला संगठन के संघर्ष के बाद 02 सप्ताह तक अवशेष भुगतान के लिए चलेगा विशेष अभियान।
- 30 अगस्त तक ज्ञापन की सभी मांगों पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यवाही करेंगे। दिया आश्वासन।
- रविवार या अन्य अवकाश के दिनों में परीक्षाओं में की गई ड्यूटी के बदले प्रतिकर अवकाश की जिला संगठन की मांग को लागू कराया जाएगा।
- जिला संगठन द्वारा दिनांक 20 अगस्त, 2025 को जिला विद्यालय कार्यालय पर जिला संगठन द्वारा आयोजित धरने के अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक श्री राकेश कुमार को प्रेषित ज्ञापन की प्रति साथ संलग्न है।
- धरना के पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक से जिला संगठन की हुई वार्ता के क्रम में विद्यालयों से अवशेष प्रकरण मंगवाए जाने के लिए प्रेषित पत्र को साथ संलग्न कर सभी शाखाध्यक्षों/मंत्रियों से अनुरोध है कि अनुसार आवश्यक कार्यवाही करा कर अवशेष भुगतान में सहयोग करें।
पूर्व में जिला विद्यालय निरीक्षक से हुई वार्ता के क्रम में शिक्षक/शिक्षिकाओं से के प्रोन्नत वेतनमान मंगाएं जाने का जारी किया गया पत्र साथ संलग्न है।
