
👉 उप-शिक्षा निदेशक श्रीमती रेखा दिवाकर के साथ आज फिर होगी समीक्षा।
👉 उप-शिक्षा निदेशक के साथ मंडल के सभी जनपदों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक 3 अप्रैल को अपराह्न 1 बजे।
लखनऊ, 28 मार्च , campussamachar.com, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष/प्रवक्ता एवं संरक्षक, लखनऊ डा. आर.पी. मिश्र, महामंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा, प्रदेशीय मंत्री डा. आर.के. त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष श्री अनिल शर्मा, जिलामंत्री महेश चन्द्र, सदस्य राज्य परिषद विश्वजीत सिंह, कोषाध्यक्ष आर.पी. सिंह एवं आय-व्यय निरीक्षक आलोक पाठक ने उप-शिक्षा निदेशक श्रीमती रेखा दिवाकर से 31 मार्च, 2025 को सेवानिवृत होने वाले लखनऊ जनपद के साथ ही लखनऊ मंडल के अन्य जनपदों के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की पेंशन एवं जीपीएफ स्वीकृति की समीक्षा की।
उप शिक्षा निदेशक श्रीमती रेखा दिवाकर ने बताया की लखनऊ जनपद के बालक विद्यालयों मैं 31 शिक्षक/शिक्षिका सेवानिवृत हो रहे हैं जिनमें पेंशन के 30 और जीपीएफ के 26 प्रकरण प्राप्त हुए हैं तथा पेंशन के 28 तथा जीपीएफ के 25 प्रकरण निस्तारित हो गए हैं।
लखनऊ जनपद के बालिका विद्यालयों की 14 शिक्षिकाएं सेवानिवृत हो रही है जिनमें पेंशन के 12 और जीपीएफ के 9 प्रकरण प्राप्त हुए हैं तथा पेंशन के 9 तथा जीपीएफ के 9 प्रकरण निस्तारित हो गए हैं।
👉 लखनऊ जनपद का विस्तृत विवरण 29 मार्च, 2025 की समीक्षा बैठक के बाद।
उप-शिक्षा निदेशक श्रीमती रेखा दिवाकर ने अवगत कराया की रायबरेली के 20 में से 10, हरदोई के 9 में से 7, लखीमपुर के 4 में से 3, सीतापुर के 16 में से 8 तथा उन्नाव के 13 में से 12 पेंशन के प्रकरण प्राप्त हुए हैं उनका निस्तारण किया जा रहा है।
👉 अन्य जनपदों का विस्तृत विवरण 3 अप्रैल, 2025 की समीक्षा बैठक के बाद।
🌷 उप-शिक्षा निदेशक ने आश्वस्त किया कि उनके कार्यालय में प्राप्त प्रकरण 31 मार्च, 2025 तक निस्तारित कर दिए जाएंगे।
