
- सेवानिवृत शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को एक नोशनल वेतन वृद्धि के लिए विद्यालयों से प्रकरण मंगाए गए।
लखनऊ ,08 मई 2025 , campussamachar.com, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद, लखनऊ के पदाधिकारियों ने
डा. आर.पी. मिश्र प्रादेशिक उपाध्यक्ष/प्रवक्ता एवं संरक्षक, लखनऊ के नेतृत्व में शिक्षकों से जुडी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ से चर्चा की और उनके समाधान के लिए आग्रह किया . संगठन ने धरना प्रदर्शन भी कर चुका है . इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ राकेश कुमार ने कुछ समस्याओं का समाधान करते हुए पत्र जारी किये हैं .
जानिये कुछ महत्वपूर्ण पत्र एवं निर्णय
1- बालक विद्यालयों के स्वीकृत किए गए 12 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के प्रोन्नत वेतनमान।
2- वर्ष 2023 – 24 एवं 2024 – 25 में सेवानिवृत्त हुए 63 शिक्षक/शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों की स्वीकृत हूई। सामूहिक बीमा की धनराशि जिसका चेक द्वारा भुगतान किया जा रहा है।
3- जिला संगठन की मांग पर जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा वर्ष 2025 – 26 में सेवानिवृत होने वाले शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के जीपीएफ लेजर के सत्यापन कराए जाने के लिए प्रबंधक/प्रधानाचार्यों को दिल्ली; निर्देश।
4- जिला संगठन की मांग पर जनपद लखनऊ के समस्त बालक एवं बालिका विद्यालयों शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के 68 जीपीएफ लेजर के सत्यापन के लिए शीघ्र शुरू होगा विशेष अभियान।
5- शासन के आदेश दिनांक 28 अप्रैल, 2025 एवं शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) के आदेश दिनांक 29 अप्रैल, 2025 के अनुपालन में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा शीघ्र की जाएगी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की पदोन्नतियां।
6- जिला संगठन के साथ वार्ता में जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा वर्ष 2025 – 26 में लखनऊ जनपद में अवशेष होगा शून्य। शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों के अवशेष बिलों की चेकिंग भुगतान के लिए चल रहा है विशेष अभियान।
7- सेवानिवृत शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को एक नोशनल वेतन वृद्धि के लिए विद्यालयों से मंगाए गए प्रकरण।
