विद्यालय प्रधानाचार्यआलोक कुमार मिश्र ने कहा कि यह हमारे विद्यालय के लिए बड़े हर्ष का विषय है.
लखनऊ 23 अप्रेल , campus samachar.com, गोपीनाथ लक्ष्मण दास रस्तोगी इंटर कालेज ऐशबाग लखनऊ के शारीरिक शिक्षक लईक खान को एस.जी.एफ.आई अंडर-14 वर्ष आयु वर्ग की बालक एवं बालिकाओं की स्कूल नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता 25 से 29 अप्रैल तक कोल्हापुर महाराष्ट्र के लिए फील्ड ऑफिसर नियुक्ति किया गया।
एथलेटिक्स, रग्बी, बास्केटबॉल और सॉफ्टबॉल स्कूल नेशनल प्रतियोगिताओ में पहले भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं। भारतीय फुटबाल की लगभग सभी स्तर की नेशनल प्रतियोगिताओं में रेफरी की भूमिका के बाद अब स्कूल नेशनल प्रतियोगिता का कार्यभार सौंपा गया है।
विद्यालय प्रधानाचार्यआलोक कुमार मिश्र ने कहा कि यह हमारे विद्यालय के लिए बड़े हर्ष का विषय है और उत्साह के साथ शिक्षक के अच्छे भविष्य की कामना की।
