

- इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक उमाकांत बाजपेई जयकरण कुशवाहा एवं शिप्रा कनौजिया की विशेष उपस्थिति रही विद्यालय के अध्यापकों की शिक्षा अधिकारियों द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गई.
लखनऊ, 25 सितम्बर , राजधानी लखनऊ में आयोजित कला उत्सव की मंडलीय प्रतियोगिता में श्री योगेश्वर ऋषिकुल इंटर कॉलेज लखनऊ के छात्र दुर्गेश कुमार चंद्राकर को एकल शास्त्री गायन में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ एवं विशेष साहू को दृश्य कला त्रिआयामी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ.
विजेता छात्रों को डॉ0 प्रदीप कुमार संयुक्त शिक्षा निदेशक षष्ट मंडल लखनऊ जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ राकेश कुमार एवं सह जिला विद्यालय निरीक्षक अमिता सिंह ने पुरस्कार प्रदान कर छात्रों का उत्साह वर्धन किया . इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक उमाकांत बाजपेई जयकरण कुशवाहा एवं शिप्रा कनौजिया की विशेष उपस्थिति रही विद्यालय के अध्यापकों की शिक्षा अधिकारियों द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गई.
