
- प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा0 आर०पी० मिश्र ने बताया – 24 जनवरी, 2024 को सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं अपनी-अपनी शाखा इकाईयों में बाहों में काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
लखनऊ, 21 जनवरी । campussamachar.com, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ प्रदेशीय नेतृत्व के आवाहन पर सरकार द्वारा शिक्षकों की मांगों की उपेक्षा पूर्ण रवैया और 9 नवंबर, 2023 के शासनादेश द्वारा तदर्थ शिक्षकों की सेवा समाप्ति ,दीर्घ काल से लंबित मांगों की प्राप्ति के लिए दिनांक 24 जनवरी, 2024 को सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं अपनी-अपनी शाखा इकाईयों में बाहों में काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
Lucknow News : संगठन ने जनपद के शिक्षकों से विरोध प्रदर्शन को सफल बनाएं और अपनी एकता का परिचय देने के लिए आग्रह किया है । डा० आर०पी० मिश्र-प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा0 आर0के0 त्रिवेदी- प्रदेशीय मंत्री अनिल शर्मा- जिलाध्यक्ष, महेश चंद्र- जिलामंत्री, विश्वजीत सिंह- कोषाध्यक्ष, आलोक पाठक- आय-व्यय निरीक्षक, डा0 मीता श्रीवास्तव- सदस्य राज्य कार्यकारिणी ने यह जानकारी दी है ।
