

लखनऊ, 27 अक्टूबर, campussamachar.com, गोमती नगर विस्तार से लगे खरगा खरगापुर क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों में साफ सफाई बेहतर नहीं हो पा रही है . कौशलपुरी कॉलोनी की सड़कों पर गंदा पा. भरा रहता है . इस गंदे पानी से ही स्कूली बच्चों से ही स्थानीय लोग आवाजाही करने ले लिए मजबूर हैं .कौशलपुरी रोड की सडक और कौशलपुरी में संकट मोचन द्वार की तस्वीर से भी पता चलता है कि गंदा पानी परेशानी का सबब बना हुआ है , जहां जहां मेन रोड पर जलकुंभी और तालाब जैसी स्थिति बन गई है .
स्थानीय लोगों ने बताया कि साफ सफाई और जल निकासी की उचित व्यवस्था करने के लिए स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ-साथ नगर निगम को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन इन समस्याओं की और जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहे हैं इससे लगातार लोगों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं. इस मौसम में जल भराव अधिक होने से मच्छर जनित रोगों के फैलने की भी आशंका बनी हुई है. गोमती नगर विस्तर खरगापुर विकास महासमिति ने बहुत बार नगर आयुक्त महापौर माननीय मुख्यमंत्री जी के यहां पत्राचार किया लेकिन कोई सुनवाई और कार्रवाई नहीं हो रही है.

