
लखनऊ, 9 मई. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ आज (9 may 2023) जय बजरंग बली और वीर हनुमान जी की जय और सियावर राम चंद्र जी की जय … के नारों से गूंज रही है। लखनऊ के अलीगंज स्थित हनुमान मंदिर में बजरंग बली के दर्शन करने के लिए बड़े मंगल के दिन आज सुबह से ही श्रद्धालुओं तांता लगा हुआ था। आज पहला बड़ा मंगल है।
#धर्म समाज : आज (9 may 2023) भोर से ही जय बजरंगबली, पवनसुत हनुमान की जय … के नारों के साथ पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने जगह-जगह बैरिकेड लगा रखे हैं और श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध होकर मंदिर में दर्शन करने के लिए भेज रहे हैं।
Lucknow news : आज (9 may 2023) सुबह से ही मंदिर के आसपास मेले जैसा माहौल है। हजारों दुकानें सज रही हैं जबकि कुछ लग चुके हैं । दर्शन करने वालों में सबसे ज्यादा संख्या युवाओं और महिलाओं की है। यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में पढऩे वाले युवा मस्तक पर तिलक लगाए और हाथ में माला के साथ हनुमान जी को प्रसाद के रूप में लड्डू अर्पित करने के लिए उतावले दिखे।
मंदिर परिसर में भी बजरंग बली को खुश कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ण करने के लिए महिलाएं भी दंडवत स्थिति में मंदिर पहुंच रही हैं। उल्लेखनीय है कि राजधानी में बड़े मंगल का विशेष महत्व है और इसमें अलीगंज स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन करने की से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, ऐसा माना जाता है ।
जगह-जगह भंडारे
bda mangal : राम भक्त हनुमान जी के दर्शन करने के लिए पहुंचने वाले भक्तों की सेवा भी की जा रही है। मंदिर पहुंचने वाले हजारों लाखों श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह भंडारे लगे हुए हैं । इनमें लोगों के लिए ठंडा पानी, मिष्ठान और जलपान की भी व्यवस्था की गई है। यह सिलसिला जेठ मास के प्रत्येक मंगलवार को किया जाता है और इस दिन विशेष उत्साह रहता है।

