

- रक्तदान शिविर का शुभारंभ सामाजिक चेतना फाउंडेशन न्यास के संस्थापक जस्टिस वीरेंद्र सिंह यादव ने किया।
लखनऊ , 01 मार्च 2025 ,campussamachar.com, सामाजिक चेतना फाउंडेशन न्यास के पांचवें स्थापना दिवस के अवसर पर के0जी0एम0यू0 के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ सामाजिक चेतना फाउंडेशन न्यास के संस्थापक जस्टिस वीरेंद्र सिंह यादव ने किया।
इस अवसर पर ब्लड बैंक की इंचार्ज डॉ0तूलिका चंद्रा ने जस्टिस वीरेंद्र सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि रक्तदान से शरीर स्वस्थ रहता है इसलिये नियमित रक्तदान करना चाहिये। इस अवसर पर रक्तदान शिविर के मुख्य अतिथि जस्टिस वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सामाजिक चेतना फाउंडेशन न्यास की स्थापना शिक्षा, स्वास्थ्य व न्याय के लिये की गई है।
पांचवे स्थापना दिवस के अवसर पर लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिये रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिससे लोग रक्तदान के प्रति अधिक जागरूक होंगे। जस्टिस वी0डी0नकवी ने कहा कि सामाजिक चेतना फाउंडेशन अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के तहत रक्तदान को बढ़ावा दे रहा है क्योंकि रक्तदान से बड़ा कोई भी दान नहीं है। सामाजिक चेतना फाउंडेशन न्यास के डॉ0राजेन्द्र वर्मा ने कहा कि सामाजिक चेतना फाउंडेशन हमेशा समाज के विकास में अपना योगदान देता आ रहा है। सामाजिक चेतना फाउंडेशन के सचिव महेंद्र मंडल ने कहा कि सामाजिक चेतना फाउंडेशन आगे भी रक्तदान के लिये इसी प्रकार लोगों को जागरूक करता रहेगा।

इस अवसर पर रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से देवेंद्र सिंह, जगत सिंह राणा, तालिब अली, मनोज कुमार, गुरमेज सिंह, संजय कुमार , प्रमोद यादव, अभिषेक यादव, मनिंदर सिंह, रेयान अली, रवि कुमार, ओम जी थारू, नितिन कुमार द्विवेदी, सुनील गुप्ता, आदि लोग उपस्थित रहे।
