

- प्राचार्य प्रोफेसर संजय मिश्रा ने छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
लखनऊ , 19 अप्रैल 2025 , campussamachar.com, लखनऊ में आज 19 अप्रैल से 22 अप्रैल 2025 तक चलने वाले सांसद खेल महाकुंभ 2025 का उद्घाटन राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री , भारत सरकार ने किया । उद्घाटन सत्र में राजनाथ सिंह ने छात्रों को अधिक से अधिक बढ़कर खेलों में प्रतिभाग पर जोर दिया तथा अपने अनुभवों को साझा किया।
प्रथम दिन एथलेटिक्स, वॉलीबॉल और अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। लांग जंप में बी एस एन वी पीजी कॉलेज चारबाग लखनऊ के छात्र ओम सिंह ने प्रथम स्थान तथा 400 मी दौड़ में अरुण यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।प्रतियोगिता के दौरान महाविद्यालय के खेल निदेशक कृष्ण चंद्र ने छात्र -छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। प्राचार्य प्रोफेसर संजय मिश्रा ने छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
