कार्यक्रम में संगठन हेतु एक बैठक भी आहूत की गयी जिसमें विचार विमर्श के बाद संगठन हेतु निर्णय लिया गया जिसके प्रमुख एजेण्डो में सहायक विकास अधिकारी पंचायत ने सर्व सहमति से अपनी मांगे रखी.
लखनऊ , 26अप्रैल, campussamachar.com, सहायक विकास अधिकारी पंचायत सेवा संघ उत्तर प्रदेश, लखनऊ का पंचायती राज निदेशालय लोहिया भवन, लखनऊ में आज 27 अप्रैल 2025 को नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से पहुँचे सहायक विकास अधिकारी पंचायत ने भाग लिया और सहायक विकास अधिकारी पंचायत सेवा संघ उत्तर प्रदेश लखनऊ के प्रान्तीय अध्यक्ष के रूप में कमल किशोर शुक्ल और प्रान्तीय महामंत्री के रूप में संजय सिंह को निर्विरोध चुना गया और शशांक सक्सेना मंत्री, सतीश चतुर्वेदी संगठन मंत्री, हंशराज संप्रेक्षक, देवेश कन्हैया संयुक्त मंत्री, अशोक कुमार यादव उपाध्यक्ष, आशुतोष मिश्र उपाध्यक्ष, आनन्द मोहन उपाध्यक्ष, नितिन जैन उपाध्यक्ष, सीताराम उपाध्यक्ष को प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया। इस दौरान उनका फूल माल्यार्पण कर सभी ने स्वागत बधाई दी।
उक्त कार्यक्रम में संगठन हेतु एक बैठक भी आहूत की गयी जिसमें विचार विमर्श के बाद संगठन हेतु निर्णय लिया गया जिसके प्रमुख एजेण्डो में सहायक विकास अधिकारी पंचायत ने सर्व सहमति से अपनी मांगे रखी, मांगो में सहायक विकास अधिकारी पंचायत के पद नाम परिवर्तन करने की मांग, विकास खंड स्तर पर राज पत्रित अधिकारी के पद के सर्जन किये जाने, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी के पद पर पदोन्नति हेतु पूर्व की भांति 3 वर्ष किये जाने की मांग, दिनांक 01 अगस्त 2016 के शासनादेश पर विचार करने, विकासखंड से लेकर निदेशालय स्तर तक लिपिक के पद सृजन किए जाने की मांग, 826 के सापेक्ष 790 पद के क्रम में शीश 36 पद प्राप्त करने हेतु प्रमुख मांगों को लेकर संगठन ने अपना मांग पत्र ज्ञापन शासन प्रशासन प्रेषित किया।
