

लखनऊ / नई दिल्ली , 10 फरवरी , campus samachar.com, नई दिल्ली में चल रहे विश्व पुस्तक मेले में लखनऊ के चर्चित व्यंग्यकार अलंकार रस्तोगी के सद्य प्रकाशित उपन्यास “पंडित भया न कोय” का विमोचन किया गया. विमोचन में देश के प्रमुख साहित्यकारों जिनमे व्यंग्य यात्रा जैसी व्यंग्य की स्तरीय पत्रिका के संपादक प्रेम जनमेजय, हिंदी व्यंग्य का इतिहास लिखने वाले व्यंग्यकार सुभाष चंदर , प्रसिद्ध व्यंग्य लेखिका और उपन्यासकार अर्चना चतुर्वेदी, व्यंग्य के उडदण्ड विद्यार्थी के रूप में प्रसिद्ध व्यंग्यकार सुनील जैन राही , लेखिका रिंकल शर्मा, किताब के प्रकाशक अशोक गुप्ता शामिल रहे.
इन सभी साहित्य जगत के दिग्गजों ने किताब की सराहना करते हुए शुभकामनायें प्रदान की. यह उपन्यास अलंकार की नवी किताब के रूप में दर्ज हुई.
