

- उत्तर प्रदेश जन कल्याण समिति के पदाधिकारी लम्बे समय से कर रहे थे प्रयास
लखनऊ, 10 मई , campus samachar.com, उत्तर प्रदेश जन कल्याण समिति के अथक प्रयासों से रानी लक्ष्मीबाई संयुक्त चिकित्सालय राजाजीपुरम ,लखनऊ को दंत एक्स-रे मशीन विधायक पश्चिम लखनऊ अरमान खान द्वारा प्रदत्त की गई है .
विगत कई वर्षों से रानी लक्ष्मीबाई संयुक्त चिकित्सालय,राजाजीपुरमू,लखनऊ में “दंत एक्स-रे मशीन की व्यवस्था न होने पर ‘उत्तर प्रदेश जन कल्याण समिति’ द्वारा ‘संघर्ष ‘किया जा रहा था। धरना व प्रदर्शन भी किया गया। वर्षों की माँग आज पश्चिम -लखनऊ के विधायक अरमान खान द्वारा पूरी हुई। कार्यक्रम में समिति के सम्मानित अध्यक्ष शिवा कान्त त्रिपाठी,महामंत्री शिव शंकर सिंह,कोषाध्यक्ष बी.एल.अवस्थी,उपाध्यक्ष राम मूर्ति मौर्य,मंत्री शिव मोहन शुक्ल आदि मौजूद थे। विधायक ने नेत्र विभाग के लिए “मास्टर आई.ओ.एल.मशीन”देने के लिए भी वादा किया। यह जानकारी शिवा कान्त त्रिपाठी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश जन कल्याण समिति ने दी है .
