
लखनऊ, 08 नवम्बर । राज्य सूचना आयुक्त डॉ दिलीप अग्निहोत्री ने अपनी पुस्तक परदेस प्रपंच दैनिक जागरण उत्तर प्रदेश संस्करणों के राज्य संपादक आशुतोष शुक्ला को भेंट की। डॉ दिलीप अग्निहोत्री ने बताया कि इस पुस्तक दैनिक जागरण के संपादकीय पृष्ठ पर अंतरराष्ट्रीय विषयों संबंधी उनके आलेख संग्रहित है। अंतरराष्ट्रीय विषयों पर उन्होंने कई वर्षों तक स्तंभ लेखन किया।
राज्य सूचना आयुक्त डॉ दिलीप अग्निहोत्री के लेख शनिवार को खुशवंत सिंह और राजीव शुक्ला के साथ प्रकाशित होते रहे।सोवियत संघ के विघटन के समय उनका आलेख दाने दाने को मोहताज महाशक्ति लेख रविवारीय के पूरे पृष्ठ पर प्रकाशित हुआ था।
