
- अखिल भारतीय विज्ञान दल वेदों में उपलब्ध वैज्ञानिक दृष्टिकोण दुनिया के सामने लाने का कार्य कर रहा हैं। पूरे देश में लगभग 1001 माता पित की आरती का आयोजन किया है।
लखनऊ , 16 जनवरी,campussamachar.com,अखिल भारतीय विज्ञान दल के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय राधेश्याम शुक्ल की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर एवं उनकी पत्नी श्रीमती लीलावती देवी की स्मृति में पार्क व्यू अपार्टमेंट में उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं आईएएस ऑफिसर डॉक्टर अखिलेश मिश्रा के द्वारा राम कथा का संगीतमय प्रवचन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के आयोजन सचिव अध्यक्ष डॉ मृदुल शुक्ला के नेतृत्व में अखिल भारतीय विज्ञान दल लखनऊ के जिला अध्यक्ष डॉ आनंदेश्वरी अवस्थी उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के ओ एस डी बैजनाथ तिवारी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी विनोद शुक्ला स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ संतोष शुक्ला राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ अजीत प्रताप सिंह अखिल भारतीय विज्ञान दल बाराबंकी जिले के जिला अध्यक्ष मृत्युंजय प्रसाद मिश्रा राष्ट्रीय संगठन के पदाधिकारी रजनीश श्रीवास्तव लोकदीप सिंह रामस्वरूप विश्वविद्यालय कंप्यूटर विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ विनीत कुमार गुप्ता पार्क व्यू अपार्टमेंट के उपाध्यक्ष सतीश सतीश कुमार पांडे उपसचिव मोहित शर्मा कोषाध्यक्ष श्वेता शर्मा, रंभा सिंह जी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रमुख श्रीमती रेनू शुक्ला सूचना अधिकारी रंजना राय चाइल्ड इंस्ट्रक्टर शालिनी द्विवेदी ब्लॉक मदर पूनम त्रिपाठी, तृप्ति टंडन, लोक गायिका अनीता मिश्र अन्नू, पूर्व अध्यक्ष योगेन्द्र त्रिपाठी, लोक गायिका तथा कवियित्री सरला शर्मा, अखिल भारतीय विज्ञान दल के बाराबंकी के अध्यक्ष डॉ मृत्युंजय प्रसाद मिश्र, प्लानिंग कमिशन के पूर्व निदेशक डॉ आनंदेश्वरी अवस्थी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्वी भाग के संगठन मंत्री आकाश , डॉ रुचि शर्मा, जूही श्रीवास्तव इत्यादि को सम्मानित किया गया। ज्ञातव्य हो कि अखिल भारतीय विज्ञान दल के संस्थापक स्वर्गीय राधेश्याम शुक्ल ने सनातन जीवन शैली में विद्यमान वैज्ञानिक दृष्टिकोण के प्रचार प्रसार के लिए अखिल भारतीय विज्ञान दल की स्थापना किया था। वर्तमान में करीब 15000 वैज्ञानिक विज्ञान दल से जुड़े हुए हैं।
देखें video
डॉ राधेश्याम शुक्ल के इस कार्य को मरणोपरान OMG बुक ऑफ रिकॉर्ड मुंबई में इस वर्ष दर्ज किया गया है। इसके अलावा जय जवान जय किसान जय विज्ञान नामक अवॉर्ड , कर्मवीर सम्मान 2021 से भी इनको सम्मानित किया गया है। अखिल भारतीय विज्ञान दल वेदों में उपलब्ध वैज्ञानिक दृष्टिकोण दुनिया के सामने लाने का कार्य कर रहा हैं। पूरे देश में लगभग 1001 माता पित की आरती का आयोजन किया है।
