

- गोपी लाल लक्ष्मण लाल रस्तोगी इंटर कॉलेज, ऐशबाग, लखनऊ के प्रधानाचार्य आलोक कुमार मिश्र और सह- नोडल लईक खान की देख रेख में जोन 2 की खेल प्रतियोगिता हो रहीं है।
- खेल प्रतियोगिता का उदघाटन 12 अप्रैल को मोहित यादव एडिशनल कमिश्नर द्वारा किया गया।
लखनऊ , 13 अप्रैल , campussamachar.com, गोपीनाथ लक्ष्मण दास रस्तोगी इंटर कालेज, ऐशबाग, लखनऊ में सांसद खेल महाकुंभ 2025-26 जोन 2 की जूनियर वर्ग में बालक एवं बालिकाओं के लिए विभिन्न प्रकार के 8 खेलो की प्रतियोगिताओं का आयोजन 12 अप्रैल 2025 से शुरू हो गया है।
जोन 2, ऐशबाग के अंतर्गत राजाजीपुरम, तिलक नगर, राजेंद्र नगर, अहियागंज, लेवर कालोनी, अंबेडकर नगर, मालवीय नगर,राजा बाजार, रकाबगंज,मोतीलाल नेहरू, चंद्रभानु गुप्त मार्ग,नेता जी सुभाष चंद्र मार्ग, लखनऊ के लगभग सभी विद्यालयों के खिलाड़ी अपनी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
इन सभी 8 खेलो के विजेता टीम और खिलाड़ी अगले मुख्य राउंड में के डी सिंह बाबू स्टेडियम,लखनऊ में 19 अप्रैल से खेलेंगी। गोपी लाल लक्ष्मण लाल रस्तोगी इंटर कॉलेज, ऐशबाग, लखनऊ के प्रधानाचार्य अलोक कुमार मिश्र और सह- नोडल लईक खान की देख रेख में जोन 2 की खेल प्रतियोगिता होनी है।

खेलो की तकनीकी एवं सफलता पूर्वक सम्पन्न करने के लिए राज कुमार त्रिपाठी, सूरज कुमार त्रिपाठी, संजीव यादव, अनिल कुमार, श्रीमती प्रज्ञा मिश्रा, श्रीमती सीमा सिंह को जिला विद्यालय निरीक्षक के द्वारा नामित किया गया है ।
सांसद खेल महाकुंभ में फुटबॉल ,कबड्डी ,वॉलीबॉल , बास्केटबॉल , बॉक्सिंग , हॉकी , ताइक्वांडो , एथलेटिक्स-100 mt ,200mt, 400 mt, 800mt , लौंग जंप, ट्रिपल जंप, जवलिन थ्रो , शोटपुट, 4×400, 4×100 आदि खेल है। इसका उदघाटन 12 अप्रैल को मोहित यादव एडिशनल कमिश्नर द्वारा किया गया।

खेल परिणाम में विजेता टीमों का विवरण है
फुटबॉल-
बालक वर्ग में डीएवी इंटर कॉलेज
बालिका वर्ग में सीएमएस राजाजी पुरम
वालीबॉल
बालक वर्ग में राजकुमार इंटर कालेज,
बालिका वर्ग में एलपीसी राजाजी पुरम,
कबड्डी
बालक वर्ग में डीएवी इंटर कॉलेज,
बालिका वर्ग में सेंट जोसेफ मॉन्टेसरी स्कूल,
एथलेटिक्स के इवेंट में विजेता खिलाड़ी

100मीटर
बालक वर्ग में डीएवी इंटर कॉलेज,
बालिका वर्ग में सेंट जोसेफ मॉन्टेसरी स्कूल,
200मीटर
एलपीसी राजाजी पुरम बालक वर्ग
सेंट जोसेफ मॉन्टेसरी स्कूल बालिका वर्ग
400मीटर जीएनएलडी रस्तोगी कॉलेज बालक वर्ग
सेंट जोसेफ मॉन्टेसरी स्कूल बालिका वर्ग
800मीटर डीएवी कॉलेज बालक वर्ग
सेंट जोसेफ मॉन्टेसरी स्कूल बालिका वर्ग
4*100रिले दौड़
बालक वर्ग में डीएवी इंटर कॉलेज,
बालिका वर्ग सेंट जोसेफ मॉन्टेसरी स्कूल,
4*400रिले दौड़
बालक वर्ग में डीएवी इंटर कॉलेज,
बालिका वर्ग में सेंट जोसेफ मॉन्टेसरी स्कूल,
शॉट पुट
बालक एवं बालिका दोनो वर्गों में सेंट जोसेफ मॉन्टेसरी
स्कूल के खिलाड़ी रहे।

