
- उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान लखनऊ में आज सरिता स्मृति अखिल भारतीय कवि एवं साहित्यकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया .
लखनऊ , 27 अक्तूबर . campussamachar.com, आज उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान लखनऊ में सरिता लोक सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश, सुल्तानपुर द्वारा आयोजित सरिता स्मृति अखिल भारतीय कवि एवं साहित्यकार सम्मान समारोह में कई दर्जन कवि सम्मानित किए गए। लखनऊ के प्रख्यात कवि कुबेर सिंह यादव को पारस नाथ पांडेय सम्मान से विभूषित किया गया। कुबेर सिंह यादव की आधा दर्जन से अधिक किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं । जिनमें शब्द सुगंध, छंद सुगंध, साहित्य सुगंध, काव्य सुगंध और कुबेर दोहावली प्रमुख रूप से चर्चा में हैं।
Lucknow News : कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉक्टर विद्या बिंदु सिंह रहीं जबकि अध्यक्षता की डॉक्टर महेंद्र प्रताप सिंह ने और विशिष्ट अतिथि डॉक्टर विद्यासागर मिश्र थे. सभी अतिथियों ने ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्या अर्पण करके कार्यक्रम को शुभारंभ किया। इस अवसर पर देश, प्रदेश के सैकड़ों लब्धप्रतिष्ठ विद्वान एवं साहित्यकारों सहित साहित्य रत्न से सम्मानित इंजीनियर हरि गोविंद यादव उपस्थित रहे।
