
- संगठन के प्रान्तीय अध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने प्रदेश के माननीय मुख्य मंत्री से तत्काल हस्तक्षेप करते हुए अधिकारियों को तुरन्त समस्या का हल करने का” निर्देश” देने की माँग की है।
लखनऊ, 19 अगस्त , नोशनल इन्क्रीमेण्ट के लिए रिटायर्ड शिक्षक,अधिकारी एवम् कर्मचारी संगठन,उ.प्र.के प्रान्तीय अध्यक्ष शिवा कान्त त्रिपाठी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप करने की माँग की है . लगातार प्रयासों के बावजूद प्रदेश के सैकड़ों शिक्षक व कर्मचारियों को नोशनल इन्क्रीमेण्ट का लाभ अभी तक मिल नहीं पाया है। इसके लिए लखनऊ में “इको गार्डेन” में ‘धरना व प्रदर्शन’ भी हो चुका है। अधिकारियों का कहना है कि जिलास्तर से कागजात ही नहीं आ रहे हैं।कागजात मँगाने की जिम्मेदारी मण्डलीय अधिकारियों की होती है।उनके विरुद्ध कार्रवाई करनी चाहिए।
संगठन के प्रान्तीय अध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप करते हुए अधिकारियों को तुरन्त समस्या का हल करने का” निर्देश” देने की माँग की है।
