

लखनऊ , 28 मई ,campus samachar.com, सीएमएस गोमती नगर स्थित सभागार में आज सनातन फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘राजनीति में भाषा का गिरता स्तर’ कार्यक्रम में आयोजित किया गया . इस चर्चा ने हमें राजनीति में सकारात्मक परिवर्तन और भाषा की गरिमा बनाए रखने के महत्व को समझने में मदद की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंगनाथ पांडेय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा भाजपा नेता नीरज सिंह ने की। भाजपा के महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी , विधान परिषद रामचन्द्र सिंह प्रधान , सदस्य विधान परिषद लालजी निर्मल , पूर्व सदस्य विधान परिषद प्रदीप सिंह और आयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता मनीष शुक्ला सहित सभी गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही . इस सार्थक चर्चा में संकल्प लिया गया कि सब मिलकर राजनीति में भाषा की गरिमा और सम्मान को बढ़ावा देने का प्रयास करें और एक सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में काम करें।
