
- आर्य समाज गणेशगंज लखनऊ के मंत्री मनमोहन तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम पंडित रास बिहारी तिवारी स्टेडियम, डीएवी कालेज परिसर, दयानंद मंदिर विद्या मंदिर के पीछे डीएवी महाविद्यालय मार्ग लखनऊ में आयोजित किया जाएगा.
लखनऊ , 21 जनवरी, campus samachar.com महर्षि दयानंद संस्कृत संस्थान का शुभारंभ एवं आर्य समाज गणेशगंज के तत्वाधान में 108 कुंडीय महायज्ञ समन्वित राष्ट्र रक्षा सम्मेलन का आयोजन कल 22 जनवरी को सुबह 10 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक DAV डिग्री कॉलेज परिसर लखनऊ (Dav college lucknow) में आयोजित किया जाएगा.
latest lucknow college news : आर्य समाज गणेशगंज लखनऊ के मंत्री मनमोहन तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वान्त रंजन अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं अति विशिष्ट अतिथि बृजेश पाठक उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन होंगे .
lucknow news : विशिष्ट अतिथि सुषमा खरकवाल महापौर लखनऊ, अशोक वाजपेई पूर्व सांसद, जितेंद्र कुमार सिंह अध्यक्ष राष्ट्रीय सनातन महासंघ एवं दिवाकर त्रिपाठी पूर्व IAS होंगे . उन्होंने बताया कि कार्यक्रम पंडित रास बिहारी तिवारी स्टेडियम, डीएवी कालेज परिसर, दयानंद मंदिर विद्या मंदिर के पीछे डीएवी महाविद्यालय मार्ग लखनऊ में आयोजित किया जाएगा. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई है.
