

- संगठन के पदाधिकारी ने बताया कि वह सामाजिक कार्यों को लगातार करते आ रहे हैं ताकि सामाजिक सद्भाव के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिले और धरती हरी भरी रहे.
लखनऊ, 27 जुलाई , श्री दुर्गा जी मंदिर धर्म जागरण एवं सेवा समिति की ओर से हरियाली अमावस्या के दिन पर्यावरण सरंक्षण के लिए पौधों का पूजन कर कला कोठी चौक के शनि धाम में , गुलाला घाट और कुड़िया घाट में रोपित किया गया . इनमें पीपल, बेल, नीम , पारिजात , बरगद, आम सहित कई फलदार ,ओषधीय पौधे और छायादार वृक्ष रहे .
इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, अश्वनी पांडेय, कृष्णा नन्द राय, पवन अग्रवाल, ताराचंद जी , विनोद जी, प्रदीप गुप्ता , उमेश गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ वरिष्ठ जन उपस्थित रहे और सभी ने लखनऊ शहर को हरा भरा और सुंदर बनाने का संकल्प लिया . संगठन के पदाधिकारी ने बताया कि वह सामाजिक कार्यों को लगातार करते आ रहे हैं ताकि सामाजिक सद्भाव के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिले और धरती हरी भरी रहे. 
