

लखनऊ, 18 जुलाई , लखनऊ बार एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट एवं डिजिटल सेवाओं के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया . इस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में बार कौंसिल उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में सदस्य प्रशान्त सिंह अटल एडवोकेट ने अपने विचार रखे. उन्होने कहा कि लखनऊ बार एसोसिएशन नित नए आयाम प्राप्त करे और अधिवक्ता हितों को साकार करे.
कौटिल्य विधि भवन लखनऊ बार एसोसिएशन में आयोजित इस कार्यक्रम में अधिवक्ताओ की भारी संख्या में उपस्थिति और सफल आयोजन के लिए लखनऊ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश चंद्र तिवारी एवं महामंत्री ब्रजभान सिंह भानु एवं समस्त कार्यकारिणी का धन्यवाद ज्ञापित किया ।

