

लखनऊ , 22 जुलाई , रिटायर्ड शिक्षक,अधिकारी एवं कर्मचारी संगठन,उ.प्र.”का एक प्रतिनिधि मण्डल प्रांतीय अध्यक्ष शिवा कान्त त्रिपाठी के नेतृत्व में शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डा.महेन्द्र देव से उनके लखनऊ स्थित कैम्प आफिस पर मिला . भेंट वार्ता के दौरान अध्यक्ष शिवा कान्त त्रिपाठी ने रिटायर्ड शिक्षकों की समस्याओं -नोशनल इन्क्रीमेण्ट ,कोरोना काल में रुके हुए डी.ए.व ग्रैच्युटी का शीघ्र भुगतान कराने,राशिकरण राशि की कटौती को 15 वर्ष के स्थान पर 10 वर्ष 11 महीने में कराने,ग्रैच्युटी का 62 वर्ष व पूर्व शिक्षकों का 60 वर्ष की सेवा पर दिलाने व पुरानी पेशन को पुनः चालू कराने आदि समस्याओं का ज्ञापन दिया ।
उन्होंने नोशनल इन्क्रीमेण्ट के सम्बंध में फोन पर समस्त मण्डलों के अधिकारियों से प्रगति पर जानकारी माँगी।साथ ही बताया कि हम इस प्रकरण पर गंभीर हैं।आधिकाँश जनपदों पर त्वरित निस्तारण का प्रयास चल रहा है।जब उनसे कहा गया कि केवल 20% का निस्तारण अभी तक हो पाया है तो उन्होंने कहा कि निस्तारणों में शीघ्रता कराई जाएगी।कोरोना काल में रुके हुए डी.ए.व ग्रैच्युटी के भुगतान करने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।अन्य समस्याओं का समाधान भी शीघ्र कराया जाएगा।प्रतिनिधि मण्डल में श्री त्रिपाठी के अलावा महामंत्री शिव शंकर सिंह,कोषाध्यक्ष बी.एल.अवस्थी व उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश अवस्थी मौजूद थे।
