
- मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा.नीलिमा सोनकर ने आश्वासन दिया कि समस्याओं का समाधान शीघ्र कराया जाएगा।साथ ही बताया कि चिकित्सकों की माँग स्वास्थ्य विभाग -शासन से की गई है.
लखनऊ, 24 जुलाई रानी लक्ष्मीबाई संयुक्त चिकित्सालय ,राजाजीपुरम्,लखनऊ में व्याप्त समस्याओं पर “उ.प्र.जन कल्याण समिति” का एक प्रतिनिधि मण्डल संस्था के अध्यक्ष शिवा कान्त त्रिपाठी के नेतृत्व में आज मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा.नीलिमा सोनकर से मिला।संस्था की तरफ से ‘दंत एक्स-रे मशीन ‘चालू कराने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया गया। साथ ही उनसे निवेदन किया गया कि चिकित्सालय में अन्य सुविधाएँ जैसे- बर्न यूनिट के लिए प्लास्टिक सर्जन की व्यवस्था कराने,हृदय रोग चिकत्सक की नियुक्ति कराने ,डायलिसिस यूनिट की व्यवस्था कराने,दूसरी ओ.टी. खोलवाने,स्वशन विभाग को अलग शिफ्ट करने ,नेत्र विभाग के लिए ‘मास्टर आई.ओ.एल.मशीन ‘की व्यवस्था तथा चिकित्सालय परिसर में वर्षों से पड़े “कबाड़-पुराने अप्रयुक्त वाहनों आदि” को हटवाकर सफाई कराने आदि पर “चर्चा” हुई।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा.नीलिमा सोनकर ने आश्वासन दिया कि समस्याओं का समाधान शीघ्र कराया जाएगा।साथ ही बताया कि चिकित्सकों की माँग स्वास्थ्य विभाग -शासन से की गई है। प्रतिनिधि मण्डल में उपाध्यक्ष बी.एल.अवस्थी व राम मूर्ति मौर्य तथा महामंत्री शिव शंकर सिंह शामिल थे। यह जानकारी शिवा कान्त त्रिपाठी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश जन कल्याण समिति ने दी है .
