
- होली मिलन समारोह में समाज के गणमान्य प्रबुद्धजन उपस्थित रहेंगे।
लखनऊ , 22 मार्च , campussamachar.com, यादव विकास सेवा संस्थान , उ0प्र0 के महामंत्री रामसजीवन यादव ने बताया कि यादव विकास सेवा संस्थान, उ0प्र0 द्वारा कल 23 मार्च 2025 को पंचम होली मिलन पारिवारिक समारोह का आयोजन स्थान-होटल विविध, अहमामऊ , सुल्तानपुर रोड,लखनऊ में सांय 5 बजे किया जाएगा। विदित हो यादव विकास सेवा संस्थान द्वारा विगत कई वर्षों से यादव पारिवारिक होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाता है.
इस आयोजन में समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित करने के साथ विभिन्न प्रकार से समाज की मदद करने का कार्य किया जा रहा है। होली मिलन समारोह में समाज के बच्चो द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएंगी। होली मिलन समारोह में समाज के गणमान्य प्रबुद्धजन उपस्थित रहेंगे।
