

लखनऊ , 01 मई , campussamachar.com, न्यू विज़न एकाडेमी सेल्हूमऊ ( New Vision Academy in Gosainganj ) में आज एक मई 2025 को पेरेंट्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम (अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम) और मेधावी छात्र- छात्रा सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे, कार्यक्रम में विद्यालय और अभिभावकों का बच्चों की शिक्षा और भविष्य के निर्माण में योगदान पर चर्चा की गई.

मुख्य अतिथि डॉक्टर आर. आर. जैसवार, लोकपाल उत्तर प्रदेश सरकार ने हाई स्कूल टॉपर बच्चों को साइकिल और 75% से ऊपर लाने वाले बच्चों को दीवार घड़ी प्रदान की, कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक, सचिव एवं नई उम्मीद सेवा संस्थान की समाजसेविका सुषमा जी और मोनी जी भी उपस्थित रही, समस्त अध्यापक गण और अन्य अतिथिगण मौजूद रहे . यह जानकारी प्रधानाचार्या श्रीमती रेनू चौधरी न्यू विज़न एकाडेमी सेल्हूमऊ गोसाईगंज लखनऊ ने दी है .

