
लखनऊ, 03 जून, campussamachar.com, उत्तर प्रदेश जन कल्याण समिति ने सूत्रीय रेल यात्री समस्याओं को लेकर उत्तरी रेलवे के लक्ष्मणपुर रेलवे स्टेशन पर आज पूर्वांन्ह 11:30 बजे से “धरना व प्रदर्शन” संस्था के अध्यक्ष शिवा कान्त त्रिपाठी कै नेतृत्व में दिया गया। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यदि माँगों को शीघ्र न पूरा नहीं किया गया तो अक्तूबर मास में जंतर-मंतर ,नई दिल्ली में “धरना” दिया जायगा।
धरने में आर.के.बाजपेई,बी.एल.अवस्थी,शिव शंकर सिंह,विमल कुमार श्रीवास्तव,ओम प्रकाश त्रिपाठी,आर.एन.तिवारी,चंद्र प्रकाश अवस्थी , मधू त्रिपाठी ,रमेश चंद्र रस्तोगी,शिव मोहन शुक्ल,कमला कान्त त्रिपाठी आदि शामिल थै।कार्यक्रम की फोटो भेजी जा रही है।
मुख्य माँगें-
1.इण्टर सिटी एक्सप्रेस का “स्टापेज ” शीघ्र बनाया जाय।
2.शटल ट्रेन का संचालन शाम को भी शुरू किया जाय।
3.प्रतीक्षालय का निर्माण कराया जाय।
4.पेय जल की व्यवस्था शीघ्र कराई जाय।
5.रेलवे स्टेशन की जमीन कितनी है? बताई जाय व जमीन सैअतिक्रमण हटाया जाय।
6.रेलवे स्टेशन से लक्ष्मणपुर रेलवे बाजार क्रासिंग तक एप्रोच रोड का निर्माण कराया जाय।
7.लक्ष्मणपुर रेलवे क्रासिंग पर फ्लाई ओवर ब्रिज का शीघ्र निर्माण कराया जाय।
8.वरिष्ठ नागरिकों को रेल टिकट में पूर्व की भाँति छूट प्रदान की जाय।
