

- आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क उपचार की सुविधा निरंतर मिलती रहेगी। स्थानीय लोगों ने इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए अस्पताल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।
लखनऊ, 15 जनवरी , Make Well Hospital & Trauma Center द्वारा उजरियाव गाँव, गोमती नगर, लखनऊ में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क परामर्श एवं जाँच का लाभ उठाया। इस शिविर में जनरल फिज़िशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ, चेस्ट फिज़िशियन एवं फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा मरीजों की जाँच की गई। साथ ही ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ईसीजी जैसी आवश्यक जाँचें भी निःशुल्क की गईं।
इस अवसर पर Make Well Hospital & Trauma Center के डायरेक्टर विनय प्रताप सिंह ने बताया कि भविष्य में भी सामाजिक हित में इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन लगातार किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना एवं सभी प्रकार की बीमा (Insurance) सुविधाएँ उपलब्ध हैं, साथ ही आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के कारण लोगों को इलाज के लिए कहीं भटकने की आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने यह भी बताया कि Make Well Hospital द्वारा कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है तथा आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क उपचार की सुविधा निरंतर मिलती रहेगी। स्थानीय लोगों ने इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए अस्पताल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।
