
- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा.आर. पी. मिश्र के निर्देशन में एवं जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा की अध्यक्षता में होगी बैठक .
लखनऊ, 04 अगस्त , उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा.आर. पी. मिश्र के निर्देशन में एवं जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी के साथ विद्यालय इकाईयों के शाखाध्यक्षों/शाखा मंत्रियो एवं सक्रिय सहयोगी शिक्षकों की एक आवश्यक बैठक सेंटीनियल इंटर कॉलेज गोलागंज, लखनऊ में दिनांक 07 अगस्त, 2025 को अपराह्न 2:00 बजे बैठक आहूत की गई है। पदाधिकारियों से बैठक में ससमय सम्मिलित होने के लिए कहा गया है .
बैठक के विचारणीय बिंदु
👉 दिनांक 20 अगस्त, 2025 को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर प्रस्तावित धरना की समीक्षा।
जिला विद्यालय निरीक्षक एवं लेखाधिकारी के साथ जिला संगठन के ज्ञापन दिनांक 19 जुलाई, 2025 की मांगों पर हुई वार्ता में लिए गए निर्णयों की समीक्षा।
👉 जिला कार्यकारिणी की बैठक दिनांक 17 जुलाई में लिए गए निर्णयों के अनुपालन की समीक्षा।
👉 शैक्षिक सत्र 2025-26 की सदस्यता की समीक्षा।
👉 सभी शाखा अध्यक्ष एवं शाखामंत्री अपने विद्यालय की समस्याओं के लिए निर्धारित प्रोफार्मा और माननीय मुख्यमंत्री को प्रेषित प्रस्ताव अपने साथ अवश्य लेकर आए।
👉 अन्य विषय अध्यक्ष की अनुमति से.
