आरुष मिश्रा ने अपने इस छोटी सी उम्र में कई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर वैश्विक मंच पर उत्तर प्रदेश का मान बढ़ाया है l - आरुष मिश्रा की इस उपलब्धि पर सिटी मोंटेसरी स्कूल की प्राचार्य निशि पांडे एवं श्वेता अवस्थी जी का विशेष सहयोग रहा है l
- अभी हाल ही में सियाना सोलुशन अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी आरुष मिश्रा को नवाचार के क्षेत्र में अपने प्रोजेक्ट पुरस्कार राशि के रूप में अपने प्रोजेक्ट पर काम करने हेतु $3000 की धनराशि प्राप्त हुई है l
लखनऊ, 12 सितम्बर , आरुष मिश्रा पुत्र डॉ.गौरव मिश्रा, डॉ.नेहा जैन, कक्षा 9 th सिटी मोंटेसरी राजाजीपुरम,लखनऊ के छात्र है l आरुष मिश्रा के प्रोजेक्ट “एंपावरिंग विजन: टचिंग लाइफ “ को चुना गया है l यह एक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता थी जोकि तीन चरणों में संपन्न हुई जिसमें 55 से अधिक देशों के प्रतिभागियों ने सहभागिता की l प्रोजेक्ट की प्रेजेंटेशन एवं सम्मान हेतु आरुष मिश्रा को 1 -2 नवम्बर 2025 को नई दिल्ली के मिरांडा हाउस कॉलेज में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में आमंत्रित किया गया है l
राष्ट्रीय,अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि मंडल के समक्ष अपने प्रोजेक्ट का प्रस्तुतीकरण करने का अवसर मिला है l उत्तर प्रदेश के लखनऊ से चयनित होने वाले आरुष मिश्रा एकमात्र प्रतियोगी है l इसके पूर्व भी आरुष मिश्रा ने विभिन्न पुरस्कार प्राप्त किए हैं।अभी हाल ही में सियाना सोलुशन अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी आरुष मिश्रा को नवाचार के क्षेत्र में अपने प्रोजेक्ट पुरस्कार राशि के रूप में अपने प्रोजेक्ट पर काम करने हेतु $3000 की धनराशि प्राप्त हुई है l
इस प्रोजेक्ट के बनने के बाद दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं के हित में ब्रेल टैबलेट का निर्माण किया जाएगा और यह टैबलेट किसी भी भाषा के टेक्स्ट को ब्रेल लिपि में कन्वर्ट कर देगा जिससे शिक्षा जगत में एक नई क्रांति होगी . आरुष मिश्रा ने अपने इस छोटी सी उम्र में कई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर वैश्विक मंच पर उत्तर प्रदेश का मान बढ़ाया है l आरुष मिश्रा की इस उपलब्धि पर सिटी मोंटेसरी स्कूल की प्राचार्य निशि पांडे एवं श्वेता अवस्थी जी का विशेष सहयोग रहा है l
trending video
