
- शिवा कान्त त्रिपाठी ने कहा है कि खेद है कि हमारे लखनऊ के सांसद महोदय का भी ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है।
लखनऊ, 13 अक्तूबर , उत्तर प्रदेश जन कल्याण समिति के अध्यक्ष शिवा कान्त त्रिपाठी आलमनगर रेलवे स्टेशन (N.R.) के भवन का निर्माण बड़ी मुश्किल से 31 वर्षों के आन्दोलनों के बाद बन पाया है।दो वर्ष बने हो गए हैं,पर उसका उपयोग नहीं हो रहा है।बिल्डिंग क्षतिग्रस्त होने लगी है।प्लास्टर उखड़ने लगा है।प्रथम तल पर बनाए गए कमरे सभी क्षतिग्रस्त होने लगे हैं।केवल गंदगी ही ऊपर के कमरों में दिखाई देती है।कबूतर की”बीट” चारों ओर फैली दिखाई देती है।
शिवा कान्त त्रिपाठी ने कहा है कि खेद है कि हमारे लखनऊ के सांसद महोदय का भी ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है। सैटेलाइट स्टेशन बनना तो दूर ट्रेनों का “ठहराव ” नहीं हो सका है (कुछ ट्रेनों को छोड़कर)। मजबूर होकर 25 नवम्बर 2025 को “रेल पटरी जाम” की नोटिस ‘रेल विभाग’ व उच्च अधिकारियों को देनी पड़ी है। श्री त्रिपाठी ने रेल मंत्री जी व माननीय सांसद से निवेदन है कि 25 नवम्बर 2025 के पूर्व समस्त ट्रेनों का “स्टापेज” करने का कष्ट करें।पत्र लगातार सभी लोगों को भेजा जा रहा है।
