
- प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस सराहनीय पहल की अत्यंत प्रंशसा करते हुए आभार जताया है।
- व्यापारियों को सम्मान देने की दिशा में उठाया कदमः कंछल
लऽनऊ, 31 अगस्त , उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल और प्रांतीय वरिष्ठ महामंत्री सचिन कंछल ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि प्रदेश के व्यापार और व्यापारियों के हित में निरन्तर कार्य करने वाली प्रदेश की योगी सरकार उत्तर प्रदेश में कारोबार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही ‘सुगम्य व्यापार (प्राविधानों का संशोधन) विधेयक ला रही है।
इसके जरिये प्रदेश में उद्योग और व्यापार से जुड़े 13 राज्य अधिनियमों में लगभग 99 प्रतिशत आपराधिक प्रावधान ऽत्म कर दिये जाएंगे, जिसके अंतर्गत जहा पहले कारावास का प्रावधान था, वहां अब व्यापरियों को सहूलियत देते हुए केवल आर्थिक दंड व प्रशासनिक कार्यवाही को वरीयता दिए जाने की योजना है जिससे प्रदेश में प्रत्येक व्यापारी बिना किसी डर और दबाव में रहकर कार्य कर सकेगा इस बदलाव से प्रदेश में कारोबार करना और आसान होगा तथा उद्योग व्यापार से जुडी समस्त प्रक्रियाओं को सरल और पारदर्शी बनाया जा सकेगा साथ ही आर्थिक लेन देन आसानी से संपन्न हो सकेंगे और प्रदेश का आर्थिक और व्यापारिक विकास होगा। सरकारी अधिकारियो का अनावश्यक दबाव व्यापारियों पर से ऽत्म हो जायेगा।
इन सुधारो के लिए प्रदेश के करोडो व्यापारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार व्यक्त करते हुए उनको कोटि कोटि धन्यवाद देते है। प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस सराहनीय पहल की अत्यंत प्रंशसा करते हुए आभार जताया है।
