
- ज्ञात-अज्ञात क्रांतिवीरों को तर्पण-श्रद्धार्पण के लिए “शहीद पित्र श्रद्धा नमन” का अनुष्ठान
लखनऊ, 20 सितम्बर , ज्ञात-अज्ञात क्रांतिवीरों को तर्पण-श्रद्धार्पण के लिए “शहीद पित्र श्रद्धा नमन” का अनुष्ठान कल पितृ पक्ष अमावस्या तदनुसार 21 सितम्बर 2025 रविवार प्रातः 11:30 बजे शहीद स्मारक, गोमती तट, लखनऊ में आयोजित किया गया है।
अनुष्ठान सुमंगलम सेवा साधना संस्थान, कर्तव्या फाउण्डेशन, विश्व पुरोहित परिषद्, लक्ष्य भारत फाउंडेशन, हमराह एक्स एनसीसी कैडेट सेवा संस्थान, लोक संस्कृति शोध संस्थान, अक्षय वट, पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जयति भारत परिवार, बिम्ब सांस्कृतिक समिति एवं शहीद स्मृति समारोह समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया है। जिसमें सभी सामाजिका संस्थाओं के प्रतिनिधि और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित होकर कृतज्ञ भाव से शहीद क्रांतिवीरो को तर्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर राष्ट्र के सुख -शान्ति -समृद्धि का संकल्प लेंगे। यह जानकारी डॉ हरनाम सिंह महासचिव कर्तव्या फाउंडेशन एवं सहायक आचार्य लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ ने दी है .
