
- लखनऊ विश्वविद्यालय सहयुक्त महाविद्यालय शिक्षक संघ ( लुआक्टा ) और सहयुक्त महाविद्यालयों की पहल पर राजधानी लखनऊ के प्रमुख महाविद्यालयों की ओर से उच्च शिक्षा में नवाचार : चुनौतियों , संभावनाएं और भविष्य विषय पर कल 18 जुलाई को एक ऑनलाइन राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है .
लखनऊ , 17 जुलाई ,campusamachar.com, लखनऊ विश्वविद्यालय सहयुक्त महाविद्यालय शिक्षक संघ ( लुआक्टा ) और सहयुक्त महाविद्यालयों की पहल पर राजधानी लखनऊ के प्रमुख महाविद्यालयों की ओर से उच्च शिक्षा में नवाचार : चुनौतियों , संभावनाएं और भविष्य विषय पर कल 18 जुलाई को एक ऑनलाइन राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है . सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसमें उच्च शिक्षा में व्याप्त समस्याओं , उनके समाधान और चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी. इस चर्चा में महाविद्यालय के प्राचायों के अलावा कई प्रख्यात शिक्षाविद् भी अपने विचार व्यक्त करेंगे . कार्यक्रम की संयोजक खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्राचार्य और लुआक्टा की महासचिव प्रोफेसर अंशु केडिया हैं.
राजधानी लखनऊ के प्रमुख कालेजों के प्राचार्यों को भेजे गए संदेश में उन्होंने स्पष्ट किया है कि वर्तमान समय में उच्च शिक्षण संस्थान संक्रमण संक्रमण काल से गुजर रहे हैं और कई तरह की समस्याओं और चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है . ऐसे में बहुत जरूरी है कि इन चुनौतियों और समस्याओं को रेखांकित करते हुए उनका समाधान तलाशा जाय.
इस संगोष्ठी के संरक्षकों में राजधानी के नवयुग डिग्री कॉलेज की प्राचार्य मंजुला उपाध्याय , कालीचरण पीजी कॉलेज के प्राचार्य चंद्र मोहन उपाध्याय, सहित विभिन्न महाविद्यालय के प्राचार्य हैं . आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर मनोज पांडे अध्यक्ष लखनऊ विश्वविद्यालय सह्युक्त डिग्री कॉलेज शिक्षक संघ ( लुआक्टा,) , संयोजक प्रोफेसर अंशु केडिया महामंत्री लुआक्टा एवं प्राचार्य खुन खुन जी जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज लखनऊ और आयोजन समिति के सचिव के रूप में डॉक्टर राजीव शुक्ला, प्रोफ़ेसर सुनीता कुमार , प्रोफ़ेसर सत्या मिश्रा , प्रोफ़ेसर पूनम रानी भटनागर , प्रोफ़ेसर आरती कनौजिया , प्रोफ़ेसर अपर्णा सेंगर, प्रोफ़ेसर शालिनी सहनी , डाक्टर अनामिका सिंह राठोर , डाक्टर वन्दना जायसवाल आदि विद्वान प्रोफेसर शामिल किए गए हैं .
संगोष्ठी में शामिल होने के लिए सभी आमंत्रित अतिथियों को गूगल मीट का लिंक भेजा जा रहा है .किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या का समाधान तलाशने के लिए भी आयोजन समिति की ओर से टीम बनाई गई, जहां पर संबंधित प्रतिभागी अगर किसी प्रकार की तकनीकी दिक्कत आती है तो वह टीम के सदस्यों से मिलकर इसका समाधान निकाल सकते हैं.
जानिये विभिन्न सत्र और वक्ता
एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में हिस्सा लेने वाले मुख्य लोगों में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी लखनऊ प्रोफेसर अश्वनी मिश्रा ,गोरखपुर विश्वविद्यालय सम्बद्ध कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रोफेसर लोकेश त्रिपाठी , लखनऊ विश्वविद्यालय सहयुक्त महाविद्यालय शिक्षक संघ ( लुआक्टा ) के अध्यक्ष प्रोफेसर मनोज पांडेय , विद्यंत हिंदू कॉलेज की प्रोफेसर शालिनी साहनी और आरपीएंन पीजी कॉलेज सीतापुर के डॉक्टर देवव्रत सिंह होंगे . दूसरे सत्र में विभिन्न कालेज प्राचार्य अपने विचार रखेंगे. इस सत्र में प्रोफेसर ज्योति काला वीएसएनवी पीजी कॉलेज लखनऊ इस सत्र का संयोजन करेंगे और धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर श्रीकांत उपाध्याय सर्वोदय पीजी कॉलेज सलोन रहेंगे. इस सत्र के मुख्य वक्ताओं में प्रोफेसर हुमा ख्वाजा करामत हुसैन मुस्लिम पीजी कॉलेज लखनऊ, प्रोफेसर रजनीकांत आरएमपी पीजी कॉलेज सीतापुर, प्रोफेसर पंकज सिंह सीजीएन पीजी कॉलेज गोला गोकर्णनाथ खीरी , प्रोफेसर एससी पांडे नगर निगम पीजी कॉलेज लखनऊ, प्रोफेसर शीला श्रीवास्तव बैसवारा डिग्री कॉलेज लालगंज रायबरेली अपने विचार व्यक्त करेंगे.
इस संगोष्ठी में शिक्षा बीट कवर करने वाले लखनऊ के कुछ पत्रकारों को बुलाया गया है . इस सत्र का संयोजन डॉक्टर सतीश सिंह तेजगांव कमला नेहरू पीजी कॉलेज रायबरेली करेंगे और धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर जितेंद्र चौहान सीएसएन पीजी कॉलेज हरदोई करेंगे . मीडिया से जुड़े इस सत्र के मुख्य वक्ताओं में पत्रकार जीशान एनबीटी, गौरी त्रिवेदी दैनिक जागरण, शाश्वत मिश्रा हिंदुस्तान, मार्कंडेय पांडेय, गोधूलि शर्मा और रविशंकर सिंह आदि पत्रकार अपने विचार व्यक्त करेंगे. पैरेलल सेशन की अध्यक्षता प्रोफेसर संजय कुमार वाईडी पीजी कॉलेज लखीमपुर होंगे जबकि सह अध्यक्ष प्रोफेसर सरिता यादव आर्य कन्या पीजी कॉलेज हरदोई होंगी. दूसरे सत्र की अध्यक्षता प्रोफेसर रमेश यादव बैसवारा डिग्री कॉलेज रायबरेली और सह अध्यक्षता प्रोफेसर शहर हुसैन करामत हुसैन गर्ल्स पीजी कॉलेजऔर तीसरे सत्र की अध्यक्षता प्रोफेसर डॉ मुकेश मिश्रा कालीचरण पीजी कॉलेज लखनऊ और सह अध्यक्षता स्नेह लता हिंदू कन्या पीजी कॉलेज सीतापुर रहेंगी. फीडबैक और रिपोर्ट के लिए प्रोफेसर सत्य मिश्रा आयोजन सचिव हैं और धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर अंशु केडिया द्वारा किया जाएगा.
