
- शिक्षक नेताओं ने बताया कि धरने में लखनऊ मण्डल के लखनऊ, हरदोई, सीतापुर, रायबरेली और लखीमपुर एवं उन्नाव जनपदों के पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता सम्मिलित होगे।
- उप शिक्षा निदेशक कार्यालय लखनऊ पर एक दिवसीय मंडलीय धरना आज 01मई 2025 को
लखनऊ, 01 मई 2025,campussamachar.com, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर संगठन के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा. आर.पी. मिश्र के नेतृत्व में जिला संगठन के पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता उप-शिक्षा निदेशक षष्ठ मंडल लखनऊ के कार्यालय पर आज 01मई, 2025 को मध्यान्ह 12:00 बजे से 3:00 बजे तक आहूत धरने में सम्मिलित होंगे। धरने के बाद उप शिक्षा निदेशक के माध्यम से मुख्यमंत्री ( Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath) को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा.
संगठन के प्रादेशिक उपाध्यक्ष डा. आर.पी. मिश्र एवं मण्डलीय मंत्री जगजीवन प्रसाद शुक्ल ने बताया कि मा. मुख्यमंत्री को प्रेषित किए जाने वाले ज्ञापन में प्रमुख रूप से पुरानी पेन्शन की बहाली, चयन बोर्ड अधिनियम की सेवा सुरक्षा सम्बन्धी धारा 21 की बहाली, निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन आदि मांगे सम्मिलित होगी। इसी के साथ उप-शिक्षा निदेशक, षष्ठ मण्डल को प्रेषित ज्ञापन में लखनऊ मण्डल के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं से सम्बन्धित मागें– 31 मार्च, 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले शेष शिक्षकों को पेन्शन की स्वीकृति एवं जी0पी0एफ का भुगतान, वर्ष 2006 से वर्ष 2015 तक 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक/शिक्षिकाओं को एक नोशनल वेतनवृद्धि का लाभ, मृतक आश्रितों की पेन्शन पुनरीक्षण, उप-शिक्षा निदेशक कार्यालय में प्रभावी ढंग ग से सिटीजन चार्टर लागू किया जाना आदि सम्मिलित हैं।
शिक्षक नेताओं ने बताया कि धरने में लखनऊ मण्डल के लखनऊ, हरदोई, सीतापुर, रायबरेली और लखीमपुर एवं उन्नाव जनपदों के पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता सम्मिलित होगे।
प्रमुख मांगे
👉 पुरानी पेंशन की बहाली।
👉 31 मार्च, 2025 को सेवानिवृत्त हुए शिक्षक और शिक्षिकाओं के शेष प्रकरणों का निस्तारण।
👉 वर्ष 2006 से वर्ष 2015 के मध्य सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों को एक नोशनल वेतन वृद्धि लाभ देकर उनकी पेंशन, ग्रेच्युटी आदि का पुनर्निर्धारण।
