

- इस अवसर पर अध्यक्ष राजू देशप्रेमी ने संबोधित करते हुए कहा कि भगवान बुद्ध ने दुनिया को शांति का संदेश दिया। आज युद्ध के समय में पूरा विश्व भगवान बुद्ध के शान्ति के संदेश को अपना रहा है।
लखनऊ , 12 मई , campussamachar.com, भारतीय सर्व समाज भारत द्वारा अम्बर विहार कॉलोनी स्थित कार्यालय पर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बुद्ध चरित चंद्रोदय का अखंड पाठ व भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय सर्व समाज के अध्यक्ष राजू देशप्रेमी ने आए हुए सभी अतिथियों का पंचशील का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। आए हुए सभी अतिथियों ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।इसके पश्चात उपस्थित महिला मंडली द्वारा भजन कीर्तन भी किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष राजू देशप्रेमी ने संबोधित करते हुए कहा कि भगवान बुद्ध ने दुनिया को शांति का संदेश दिया। आज युद्ध के समय में पूरा विश्व भगवान बुद्ध के शान्ति के संदेश को अपना रहा है।

महामंत्री शिवशंकर मौर्य ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कहा कि आज बुद्ध के विचारों पर चलकर ही विश्व तरक्की कर सकता है। उपाध्यक्ष मुख्तार बौद्ध ने कहा कि भगवान बुद्ध ने पंचशील का संदेश देकर विश्व का कल्याण किया। इस अवसर पर अजीत सिंह एडवोकेट, प्रज्ञानंद उपासक, डॉ.राजेश कुमार, अनुज कुमार, अतुल यादव, राकेश विश्वकर्मा, अग्रता सिंह, राजकुमार, पंकज यादव,अनामिका सिंह, अंजनी प्रकाश यादव एडवोकेट, ऊषा देवी, कय्यूम आदि उपस्थित रहे।

