
लखनऊ, 19 अगस्त , डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ ( Dr Shakuntala Misra National Rehabilitation University Lucknow ) के पूर्व कुलपति प्रो. निशीथ राय का पीजीआई में सोमवार देर रात निधन हो गया। 12 अगस्त को परिजनों ने पीजीआई में भर्ती कराया था। प्रो. राय का अंतिम संस्कार आज 19 अगस्त मंगलवार को किया जाएगा.
प्रो. राय कुलपति बनने से पहले लखनऊ विश्वविद्यालय में प्राचीन भारतीय इतिहास विभाग के शिक्षक थे। पिछले कई साल से प्रो. राय क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केंद्र लखनऊ के निदेशक पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनकी बेटी प्रोफ़ेसर शची राय लखनऊ विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में शिक्षक और बेटा विधू शेखर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS ) में कार्यरत हैं। विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सफलता पूर्वक कार्य कर चुके पूर्व कुलपति प्रो. निशीथ राय के निधन पर विभिन्न शिक्षक व छात्र संगठनों ने दुःख जताया है और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है .
