
- बहुत ही शर्म की बात है कि पाँच-पाँच महीने से पेंशन नहीं मिल रही है।
लखनऊ , 09 मई ,campussamachar.com, जल निगम के असहाय पेंशनर व कर्मचारी परेशां हैं . इसलिए अब रिटायर्ड शिक्षक, अधिकारी एवम् कर्मचारी संगठन,उ.प्र. जल निगम के पेंशनर्स की लड़ाई लड़ेगा। इधर आठवें आयोग के गठन की तैयारी चल रही है,जल निगम में सातवाँ वेतन आयोग अभी तक लगा ही नहीं है। बहुत ही शर्म की बात है कि पाँच-पाँच महीने से पेंशन नहीं मिल रही है। कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं मिल रहा है।
लोकप्रिय सरकार से संगठन माँग करता है कि-
1.जल निगम में ” पेंशन प्रति मास” देने की व्यवस्था करे व
2.सातवाँ वेतन आयोग शीघ्र लागू करे।
3.कर्मचारियों को समय से वेतन का भुगतान करे।
यह जानकारी संगठन के अध्यक्ष शिवा कान्त त्रिपाठी ,बी.एल.अवस्थी कोषाध्यक्ष ,शिव शंकर सिंह महामंत्री ,राजेन्द्र श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष , विमल अवस्थी उपाध्यक्ष , श्रीकान्त गुप्ता सहायक महामंत्री , एस.बी.मौर्य सहायक कोषाध्यक्ष ,चंद्र प्रकाश अवस्थी उपाध्यक्ष आदि ने दी है .
