मुख्यमंत्री के कई आदेशों को भी ताख पर रख दिया है। जाम में कई प्रकार की आकस्मिक व्यवस्थाएं ध्वस्त हो जाती है ,गंभीर मरीजों को इलाज के लिए ले जा रही एम्बुलेंसें भीषण जाम में फंसने के बाद मरीज की जान भी नहीं बचा सकती।
लखनऊ, 16 जून, campus samachar.com, अयोध्या मार्ग पर अमर शहीद पथ के मोड़, कमता पुल के नीचे दिन हो या रात, सुबह हो या शाम लगभग हर समय यहां पर जाम लगना आम हो गया है। जम के जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक और सिविल पुलिस के कई दर्जनों की संख्या में सिपाही और दरोगा नियुक्त है। लेकिन जाम लगते ही कभी-कभी मूककदर्शक बने खड़े रहते हैं।
इन मार्गों और पुल से होकर कई जनपदों का आने जाने का मुख्य मार्ग है जिससे हजारों यात्रियों का आवागमन रहता है। साथ ही यहां पर अवध बस स्टेशन भी है जहां से करीब दो दर्जन जनपदों के लिए सैकड़ों बसों का भी संचालन होता है। बगल में उच्च न्यायालय होने के कारण हजारों लोगों का यहां आना जाना लगा रहता है। माननीय उच्च न्यायालय ने इस जाम पर भी सख्ती से कार्यवाही के लिए कहा है। मालूम हो कि कमता के इस जाम से निजात के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा कई बार तरह तरह के प्रयोग एवं यू टर्न बनाये गये लेकिन वह नाकाफी साबित हो रहे हैं।
इस समस्या को लेकर विश्व हिंदू परिषद,अवध प्रांत के प्रचार प्रमुख एवं जन समस्या निवारण एवं निस्तारण मंच संयोजक नृपेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि सडक़ पर ही और आसपास डग्गामार वाहनों को सवारियों को भरते देखा जा सकता है। क्षमता से अधिक यहां पर वाहनों का दबाव पहले से ही है। साथ ही चिनहट, विभूति खंड और गाजीपुर थाना अंतर्गत पॉलिटेक्निक से लेकर कमता शहीद पथ मोड तक अवैध डग्गामार वाहनों के संचालन से यहां पर जाम लगा रहता है। हजारों शिकायतों के पश्चात भी जिम्मेदार अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर कुछ ना बोलने की स्थिति में मौन रहते है।
मुख्यमंत्री के कई आदेशों को भी ताख पर रख दिया है। जाम में कई प्रकार की आकस्मिक व्यवस्थाएं ध्वस्त हो जाती है ,गंभीर मरीजों को इलाज के लिए ले जा रही एम्बुलेंसें भीषण जाम में फंसने के बाद मरीज की जान भी नहीं बचा सकती। इसे लेकर स्थानीय संभ्रांत लोग आक्रोशित हैं। इस विषय पर आपसी वार्ता की गई,जिसमें इस जाम को लेकर एक बड़ा आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस प्रशासन ने यहां का जाम स्थाई व्यवस्था से जल्द ही न समाप्त कराया तो अयोध्या रोड कमता पर ही सड़क किनारे मौन धरना एवं आंदोलन किये जायेंगे।
इसलिए प्रशासन से मांग है कि सभी जिम्मेदार विभाग के अधिकारी एक साथ शहीद पथ मोड, कमता चौराहे के आस पास निरीक्षण करके ठोस कार्ययोजना तैयार करें और उसका सख्ती अनुपालन कराये। जाम से झाम से राहगीरों को निजात मिल सके।
देखें VIDEO – #SonamRaghvanshi पर क्या बोली Dr Vasudha Mishra
