आसपास साफ सफाई कर मलेरिया से बचा जा सकता है : आयुषी शुक्ला - बालिका विद्यालय में विश्व मलेरिया दिवस का आयोजन
- बच्चों ने स्लोगन और पोस्टर भी बनाए। सीनियर तथा जूनियर वर्ग की सभी विजयी छात्राओं को होप इनिशिएटिव संस्था द्वारा सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे।
लखनऊ, 25 अप्रैल. campussamachar.com, आम तौर पर हम हर प्रकार के बुखार को सामान्य बुखार मानकर स्वयं ही कोई ज्वरनाशक या एंटीबायोटिक ले लेते हैं और अपने शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। हमें जानना चाहिए कि बुखार टाइफाइड, डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया हो सकता है या किसी अन्य गंभीर बीमारी का लक्षण। हम लोग बुखार के सम्बंध में कभी न खुद लापरवाह हों न हमारे अपने, इसलिए विश्व स्तर पर अलग अलग बीमारियों के प्रति जागरूक करने के लिए अलग अलग दिवस मनाए जाते हैं।
lucknow news : ऐसे में बालिका विद्यालय (BALIKA VIDYALAYA INTER COLLEGE MOTINAGAR LUCKNOW.) का दायित्व और भी बढ़ जाता है कि हम इन बीमारियों से अपनी छात्राओं को सचेत करें क्योंकि यहां पढऩे वाली बालिकाएं कल मां बनेंगी, बच्चों और घर को संभालने में महती भूमिका निभाएंगी। आज यहां विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया। बताया गया कि मलेरिया एक जानलेवा बीमारी है, जो संक्रमित मादा एनोफिलीज मच्छरों के काटने से होती है। बरसात या वातावरण में नमी के कारण मलेरिया के मच्छर पनपने लगते हैं और बीमारी का प्रसार होता है। मलेरिया की गंभीर स्थिति बच्चों के लिए जानलेवा हो सकती है।

मलेरिया के लक्षण
lucknow education news : मलेरिया के कुछ सामान्य लक्षण हैं, जैसे- बुखार, सिर दर्द, उल्टी आना, ठंड लगना, थकान होना, चक्कर आना और पेट में दर्द होना। हम सबको इन लक्षणों से परिचित होना चाहिए।
बालिका विद्यालय इंटरमीडिएट कॉलेज मोती नगर लखनऊ (BALIKA VIDYALAYA INTER COLLEGE MOTINAGAR LUCKNOW.) में आज होप इनीशिएटिव संस्था के द्वारा विद्यालय की छात्राओं को जागरूक करने हेतु विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य डॉ लीना मिश्र द्वारा होप इनीशिएटिव संस्था की प्रोग्राम मैनेजर आयुषी शुक्ला का स्वागत किया गया एवं संचारी रोग तथा मलेरिया के बारे में बच्चों को जानकारी दी गई।
education news : इसके पश्चात आयुषी द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों को विभिन्न संचारी रोग, उसके लक्षण, कारण और उसके बचाव के बारे में एक विस्तृत जानकारी दी गई और चूंकि आज विश्व मलेरिया दिवस था .इसलिए इस अवसर पर एक विस्तृत जानकारी मलेरिया के विषय में भी बच्चों को दी गई और बच्चों से अपेक्षा की कि वह स्वयं तो जागरूक हों और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का प्रयास करें।
lucknow education news : इस पर दी गई जानकारी पर आधारित बहुत सारे प्रश्न एक गेम के माध्यम पूछे जिसका बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ जवाब दिया। इसी विषय पर बच्चों ने स्लोगन और पोस्टर भी बनाए। सीनियर तथा जूनियर वर्ग की सभी विजयी छात्राओं को होप इनिशिएटिव संस्था द्वारा सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन पूनम यादव, मंजुला यादव और मीनाक्षी गौतम के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम में सभी छात्राएं तथा शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।
