

- सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही और मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया.
लखनऊ , 28 जनवरी , सीतापुर रोड स्थित एंजेल कार्मल इंटर कॉलेज लखनऊ ( Angel Carmel Inter College in Mohibullapur,Lucknow) में उत्साह और उल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया. विद्यालय के प्रबंधक नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव और प्रधानाचार्य डॉक्टर किरण श्रीवास्तव ने ध्वज फहराया .इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने तरह-तरह के गीत संगीत नाटक सामूहिक ज्ञान और देशभक्ति पर गीतों को बड़े ही मनोहारी ढंग से प्रस्तुत किया.
कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए विद्यालय ( Angel Carmel Inter College Lucknow ) की प्रधानाचार्य डॉक्टर किरण श्रीवास्तव ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में संग्राम का उल्लेख करते हुए कहा कि यह आजादी लाखों बलिदानों के बाद मिली है. इसलिए विद्यार्थियों की जिम्मेदारी है कि वह अपनी इस आजादी को बनाए रखें और आजादी के लिए जरूरी है अनुशासन और देशभक्ति की भावना.
Angel Carmel Inter College Lucknow : उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू , नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे अनगिनत आजादी के नायकों का उल्लेख किया और कहा कि आज पूरा देश इन महापुरुषों को नमन कर रहा है. विद्यालय परिवार भी अपने आजादी के नायकों का याद कर रहा है. कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक डॉ नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने विद्यालय के विद्यार्थियों को अनुशासन , देशभक्ति का पाठ पढ़ाया . उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अपने जीवन में महापुरुषों के आदर्शों को उतारे . शिक्षकों को भी उन्होंने भावी पीढ़ी तैयार करने में मनोयोग से काम करने के लिए प्रेरित किया. सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही और मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया.
