संगठन के अध्यक्ष डॉ मनोज पांडेय और महामंत्री डॉ अंशु केडिया ने लखनऊ विश्वविद्यालय सहयुक्त समस्त महाविद्यालय के पदाधिकारियों एवं सभी शिक्षकों से आग्रह किया है कि दिनांक 24 एवं 25 जनवरी 25 को काला फीता बांधकर आंदोलन को सफल बनाये।
लखनऊ , 23 जनवरी ,campussamachar.com, लखनऊ विश्वविद्यालय सहयुक्त महाविद्यालय शिक्षक संघ ( लुआक्टा ) ने अब सीधे सीधे आन्दोलन की धमकी दी है. शिक्षकों के बढ़ते उत्पीडन से नाराज शिक्षक नेता कल 24 जनवरी से काली पट्टी बांधकर अपना आक्रोश जाहिर करेंगे और इसके बाद भी अगर समाधान नहीं निकला तो फिर आगे की रणनीति बनेगी .
लखनऊ विश्वविद्यालय सहयुक्त महाविद्यालय शिक्षक संघ ( लुआक्टा ) की एक बैठक फीरोज गांधी डिग्री कॉलेज, रायबरेली ( Feroze Gandhi College Raebareli ) में आहूत की गई थी . लुआक्टा कार्यकारिणी की इस बैठक मे सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया है कि ए पी सेन मेमोरियल गर्ल्स महाविद्यालय, लखनऊ ( A P Sen Memorial Girls P.G. College ) मे शिक्षिकाओं का विभिन्न प्रकार से उत्पीडन, नियम विरुद्ध वेतन कटौती, मनमाने तरीके से अवकाश परिवर्तन, अकारण नोटिस एवं धमकी तथा कई अन्य तरीके से शिक्षिकाओं को प्राचार्या प्रो रचना श्रीवास्त्व द्वारा उत्पीडन किया जा रहा है. इसलिए प्राचार्या के शिक्षक विरोधी और तानाशाही रवैये विरोध में आंदोलन किया जायेगा .
Luacta News Today, : लखनऊ विश्वविद्यालय सहयुक्त महाविद्यालय शिक्षक संघ ( लुआक्टा ) ने इस मुद्दे पर तय किया है कि दिनांक 24 एवं 25 जनवरी 25 को सभी महाविद्यालयों के शिक्षक काले फीते के साथ अपने शैक्षिक एवं परीक्षा संबंधित कार्य का निष्पादन करेंगे. संगठन के अध्यक्ष डॉ मनोज पांडेय और महामंत्री डॉ अंशु केडिया ने लखनऊ विश्वविद्यालय सहयुक्त समस्त महाविद्यालय के पदाधिकारियों एवं सभी शिक्षकों से आग्रह किया है कि दिनांक 24 एवं 25 जनवरी 25 को काला फीता बांधकर आंदोलन को सफल बनाये।
