
लखनऊ, 03 अगस्त , लखनऊ विश्वविद्यालय सहयुक्त महाविद्यालय शिक्षक संघ (Luacta ), लुआक्टा के अध्यक्ष डा मनोज पांडेय कल 2 अगस्त की एकल ट्रांसफर के लिए शिक्षकों द्वारा आहूत ऑन लाइन बैठक में शामिल हुए थे . इस बैठक में एकल ट्रांसफर से जुड़े विभिन्न विषयों पर लम्बी चर्चा हुई . इस बैठक में लुआक्टा के अध्यक्ष डा मनोज पांडेय सभी के विचारों एवं मन में चल रहे द्वंद से रूबरू हुए और उनका कहना है कि पहली बार विगत 22 वर्षो के संगठन के कार्य काल में इतनी हताशा देखने को मिली.
इतना ही नहीं लुआक्टा के अध्यक्ष डा मनोज पांडेय वर्तमान परिस्थितियों से बहुत आहत भी हुए . सबसे अधिक तो भ्रष्टाचार के मकड़ जाल और संगठनो की स्थिति का अहसास होने से दुःख हुआ . इतना सब होने के बाद भी लुआक्टा के अध्यक्ष डा मनोज पांडेय ने शिक्षकों से कहा कि लुआक्टा के मंच से जो वादा संगठन के सिपाही के रूप में शिक्षकों से किया गया है , उसे पूरा करने का पूर्ण प्रयास करूँगा और विश्वास है पूर्व की भाँति इस समस्या का समाधान भी होगा। बहरहाल अब सबसे अधिक चर्चा ट्रांसफर में हो रहे भ्रष्टाचार की है.
