
- इस मुद्दे पर मंत्री उच्च शिक्षा द्वारा आहूत शासन स्तर की बैठक में भी लुआक्टा द्वारा इस मामले सहित निदेशालय के भ्रष्टाचार के मामले को उठाया गया था एवं भ्रष्ट बाबू को हटाने की मांग की गयी थी।
लखनऊ , 1 फरवरी । campussamachar.com, लखनऊ विश्वविद्यालय संबद्ध महविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा मनोज पांडेय और महामंत्री डा अंशु केडिया ने बताया कि सभी पुस्तकालय अध्यक्ष/उप पुस्तकालय अध्यक्ष की अधिवर्षिता आयु का विवाद अंततः शासन द्वारा निर्णय लिये जाने पर समाप्त हो गया एवं अधिवर्षिता आयु 62 वर्ष पुन:बहाल हो गयी। #lucknownews
lucknow news : शिक्षक नेताओं ने आगे बताया कि निदेशालय मे व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण सभी शिक्षकों को घोर असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। लुआक्टा अध्यक्ष एवं पुस्तकालय संगठन द्वारा जब इस भ्रष्टाचार का निदेशालय मे निदेशक के साथ बैठक मे विरोध किया था, तब पेंशन निर्धारण करने वाले बाबू द्वारा लुआक्टा अध्यक्ष एवं दो पुस्तकालय के साथियो विजय कुमार एवं पी के दीक्षित के विरुद्ध उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए SC/ST का मुकदमा दर्ज करने हेतु पत्र भी दिया गया था। इस मुद्दे पर मंत्री उच्च शिक्षा द्वारा आहूत शासन स्तर की बैठक में भी लुआक्टा द्वारा इस मामले सहित निदेशालय के भ्रष्टाचार के मामले को उठाया गया था एवं भ्रष्ट बाबू को हटाने की मांग की गयी थी। #lucknownews
